55 से 85 इंच तक की साइज वाले नए टीवी, डॉल्बी साउंड से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा

55 से 85 इंच तक की साइज वाले नए टीवी, डॉल्बी साउंड से घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा

संक्षेप:

टीसीएल के नए टीवी 4K UHD रेजॉलूशन, QLED पैनल और गूगल टीवी इंटीग्रेशन के साथ आते हैं। दमदार साउंड के लिए टीवी में 40 वॉट तक का आउटपुट दिया गया है। साथ ही ये डॉल्बी ऑडियो भी सपोर्ट करते हैं। 

Nov 12, 2025 09:01 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

टीसीएल ने अपने टीवी की रेंज को बढ़ाते हुए T7 सीरीज को अनाउंस किया है। कंपनी के नए टीवी 4K UHD रेजॉलूशन, QLED पैनल और गूगल टीवी इंटीग्रेशन के साथ आते हैं। कंपनी के ये नए टीवी 55 इंच से 85 इंच की साइज में आते हैं। दमदार साउंड के लिए टीवी में 40 वॉट तक का आउटपुट दिया गया है। साथ ही ये डॉल्बी ऑडियो भी सपोर्ट करते हैं। इन टीवी की शुरुआती कीमत 599.99 डॉलर (करीब 53 हजार रुपये) है। कंपनी ने अभी नई टीवी सीरीज की लॉन्च डेट को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सेल के लिए इस साल के आखिर तक उपलब्ध हो जाएगी।

फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी के नए टीवी कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आते हैं। टीवी सीरीज का 55 इंच वाला वेरिएंट 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इससे ऊपर के साइज वाले वेरिएंट्स में 144Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। ये टीवी वैरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो लेटेंसी मोड और गेम ऐक्सेलरेटर 288 के साथ आते हैं। सभी डिस्प्ले में QLED हैं और इनमें टीसीएल की हाई-ब्राइटनेस एलईडी लाइट दी गई है। यह डिस्प्ले मल्टिपल HDR फॉर्मैट को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और HLG भी दिया गया है।

इमेज क्वॉलिटी को कलर, कॉन्ट्रास्ट और शार्पनेस को रियलटाइम में अडजस्ट करके बेहतर बनाने के लिए टीवी में AiPQ Pro प्रोसेसर दिया गया है। टीसीएल T7 सीरीज के टीवी 1.07 बिलियन कलर और 4K रेजॉलूशन ऑफर करता है। टीवी की ऑडियो क्वॉलिटी भी जबर्दस्त है। 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच वाले वेरिएंट में 20 से 30 वॉट के आउटपुट के साथ 2-चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
भगवान गणेश को भी पहचानता है Grok, मस्क को दिया सटीक जवाब, यूजर हुए इंप्रेस

वहीं, इसके 85 इंच वाले वेरिएंट में कंपनी 40 वॉट के आउटपुट के साथ 2.1 चैनल Onkyo स्पीकर सेटअप दे रही है। नई टीवी सीरीज के सभी मॉडल डॉल्बी ऐटमॉस और डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो फॉर्मैट्स को सपोर्ट करते हैं। गूगल टीवी पर काम करने वाले इन टीवी में आपको क्रोमकास्ट, ऐपल एयरप्ले 2, गूगल असिस्टेंट और ऐपल होमकिट जैसे फीचर भी मिलेंगे। हैंड्स-फ्री ऑपरेशन के लिए टीवी में फार-फील्ड माइक्रोफोन्स भी दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।