
NXTPAPER 4.0 डिस्प्ले वाला गजब फोन, 26 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम, 7 दिन तक की रीडिंग
TCL ने CES 2026 में अपना एक नया स्मार्टफोन अनाउंस किया है। इस फोन का नाम TCL NXTPAPER 70 Pro है। मैक्स इंक मोड में फोन की 5200mAh की बैटरी 7 दिन की रीडिंग और 26 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करती है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
TCL ने CES 2026 में अपना एक नया स्मार्टफोन अनाउंस किया है। इस फोन का नाम TCL NXTPAPER 70 Pro है। यह फोन कंपनी के 4th जेनरेशन NXTPAPER 4.0 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस है। कंपनी इसमें डेडिकेटेड NXTPAPER Key दे रही है, जिसकी मदद से कलर पेपर मोड, इंक पेपर मोड और मैक्स इंक मोड के बीच स्विच किया जा सकता है। खास बात है कि मैक्स इंक मोड में फोन की 5200mAh की बैटरी 7 दिन की रीडिंग और 26 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करती है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
फोन में वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ 16जीबी तक की रैम दी गई है। फोन को यूरोप, एशिया-पैसिफिक, नॉर्थ अमेरिका और मिडिल-ईस्ट समेत कुछ और मार्केट्स में सेल किया जाएगा। 512जीबी तक के स्टोरेज वाले इस फोन की शुरुआती कीमत 396 डॉलर (करीब 33775 रुपये है।) फोन की सेल अगले महीने शुरू होगी।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में ऑफर किया जा रहा डिस्प्ले TÜV Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। फोन को SGS Low Visual Fatigue A+2.1 और SGS Dim-Light Eye Protection सर्टिफिकेशन भी मिला है। कंपनी इस फोन में नैनो-मैट्रिक्स लिथोग्राफी दे रही है। साथ ही इसमें सर्कुलर पोलराइज्ड लाइट दी गई है, जो प्रोफेश्नल ग्रेड कलर ऐक्यूरेसी देती है। फोन 8जीबी रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें 8जीबी की वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़ कर 16जीबी तक की हो जाती है।
सम्बंधित सुझाव
और टैबलेट देखें
प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा मिलेगा। यह कैमरा MuseFilm इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है।
यह बैटरी 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की बैटरी मैक्स इंक मोड में 7 दिन तक रीडिंग और 26 दिन तक का स्टैंडबाय ऑफर करती है। टीसीएल का यह फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें आपको स्मार्ट इंटरप्रेटर, वॉइस मेमो ट्रांसक्रिप्शन, क्रिएटिव राइटिंग टूल्स और गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन जैसे एआई फीचर मिलेंगे।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Dark Blue






