Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़taiwanese foxconn to invest 15000 crore more in tamil nadu create 14000 new jobs
खुशखबरी, 14000 लोगों को मिलेगी नौकरी, तमिलनाडु में ₹15,000 करोड़ निवेश करेगी Foxconn

खुशखबरी, 14000 लोगों को मिलेगी नौकरी, तमिलनाडु में ₹15,000 करोड़ निवेश करेगी Foxconn

संक्षेप:

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Foxconn तेजी से भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। ताइवान की फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिससे 14,000 लोगों को नौकरी मिलेगी।

Oct 13, 2025 01:23 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Foxconn तेजी से भारत में अपने कारोबार का विस्तार कर रही है। ताइवान की फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने और 14,000 नौकरियां देने का वादा किया है। इस बात की जानकारी तमिलनाडु के उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने दी है। राजा ने सोमवार को एक्स पर बताया कि “ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन ने 15,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है, जिससे 14,000 हाई-वैल्यू जॉब्स पैदा होंगी। इंजीनियर्स तैयार हो जाइए।” तमिलनाडु की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी गाइडेंस "भारत में पहली" एजेंसी होगी जिसके पास एक डेडिकेटेड FoxconnDesk होगा।

मंत्री ने कहा, "फॉक्सकॉन अपनी वैल्यू-एडेड मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट इंटीग्रेशन और एआई बेस्ड एडवांस्ड टेक ऑपरेशन्स के अगले चरण को तमिलनाडु में लाएगा।" राजा ने कहा कि फॉक्सकॉन के भारत प्रतिनिधि रॉबर्ट वू ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें:₹799 शुरुआती कीमत में 20,000mAh पावरबैंक, 180 घंटे चलने वाला ईयरबड्स लाया ब्रांड

पहली एजेंसी जिसके पास फॉक्सकॉन डेस्क

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी, गाइडेंस, भारत में डेडिकेटेड फॉक्सकॉन डेस्क स्थापित करने वाली पहली एजेंसी होगी। राजा ने कहा, "भारत में पहला फॉक्सकॉन डेस्क स्मूद और मिशन-मोड एग्जीक्यूशन सुनिश्चित करेगा। हम द्रविड़ मॉडल 2.0 के लिए मंच तैयार कर रहे हैं।"

मंत्री की यह घोषणा पिछले रविवार को वू द्वारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बेंगलुरु में उनके आधिकारिक आवास कावेरी में मुलाकात के बाद आई। इस बैठक के दौरान, कर्नाटक में फॉक्सकॉन की उपस्थिति को मजबूत करने और मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी कोलैबोरेशन के नए अवसरों की खोज पर चर्चा हुई। फॉक्सकॉन का कामकाज तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना में है।

बता दें कि Foxconn दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है और मुख्य रूप से स्मार्टफोन, कंप्यूटर, टीवी, गेमिंग कंसोल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस का निर्माण करती है। कंपनी ऐप्पल के लिए iPhone, iPad, MacBook आदी की मैन्युफैक्चरिंग करती है। सोनी और माइक्रोसॉफ्ट जैसे बड़े ब्रांड्स भी इसके क्लाइंट हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।