Swiggy Instamart से घर बैठे मिलेगा LPG सिलेंडर, ये है ऑर्डर करने का तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Swiggy Instamart ने HPCL के साथ साझेदारी कर बेंगलुरु में LPG सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू की है। ग्राहक अब ऐप की मदद से छोटे सिलेंडर घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। 

Swiggy Instamart Partners with HPCL to Deliver LPG Cylinders

भारत में क्विक कॉमर्स का दायरा अब सिर्फ किराना और रोजमर्रा के सामान तक लिमिटेड नहीं रह गया है। अब Swiggy Instamart ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ पार्टनरशिप कर ग्राहकों के लिए LPG सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी शुरू की है। फिलहाल यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अभी बेंगलुरु में शुरू की गई है। अगर इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो आने वाले समय में इसे देश के अन्य शहरों तक भी बढ़ाया जा सकता है।

नई सर्विस के साथ ग्राहक Swiggy Instamart ऐप के जरिए LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे। यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए काम की मानी जा रही है जिन्हें छोटे सिलेंडर की तुरंत जरूरत पड़ती है या जो रेग्युलर घरेलू गैस कनेक्शन नहीं रखते। यह भारत में पहली बार है जब किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए LPG सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है।

कौन-कौन से सिलेंडर मिलेंगे?

शुरुआती फेज में HPCL के 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल आम घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलोग्राम का घरेलू LPG सिलेंडर इस सेवा का हिस्सा नहीं है। छोटे सिलेंडर पोर्टेबल होते हैं और इन्हें किराए के घरों, छोटे परिवारों, स्टूडेंट्स, फूड स्टॉल या आउटडोर यूजेस के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

HP Gas कनेक्शन होना जरूरी नहीं

खास बात यह है कि इस सेवा के लिए ग्राहक के पास पहले से HP Gas का कनेक्शन होना जरूरी नहीं होगा। यानी जो लोग पहली बार छोटा LPG सिलेंडर खरीदना चाहते हैं, वे भी Swiggy Instamart के जरिए इसे ऑर्डर कर सकेंगे। इससे ऐसे ग्राहकों को भी फायदा मिलेगा जो घर से दूर किसी नए शहर में रह रहे हैं या रेग्युलर घरेलू गैस कनेक्शन नहीं लेना चाहते।

आप ऐसे कर सकेंगे ऑर्डर

प्रोसेस लगभग ग्रॉसरी ऑर्डर करने जैसा ही होगा।

  • पहले Swiggy ऐप खोलें।
  • Instamart सेक्शन में जाएं।
  • LPG Cylinder कैटेगरी चुनें।
  • 5kg या 10kg सिलेंडर सेलेक्ट करें।
  • पता और पेमेंट कन्फर्म करें।
  • HPCL के ऑफीशियल नेटवर्क के साथ सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाएगा।

किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

नई सुविधा खासतौर से किराए पर रहने वाले लोगों, छात्रों, बैचलर्स, छोटे परिवारों, छोटे कैफे और फूड स्टॉल ओनर्स के लिए काफी काम की साबित हो सकती है। इसके अलावा कैंपिंग, आउटडोर कुकिंग या इमरजेंसी नीड्स के लिए भी छोटे LPG सिलेंडर की मांग रहती है, जिसे अब कुछ ही समय में घर मंगाया जा सकेगा।

हालांकि, फिलहाल कंपनियों ने सिलेंडर के फाइनल प्राइस, डिलीवरी चार्ज, संभावित डिलीवरी टाइम और अन्य शहरों में उसके विस्तार की तारीखों का खुलासा नहीं किया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।