Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Surya Punch Mixer Review A Powerful and Premium-Looking Mixer Grinder for Every Kitchen Need
Surya Punch Mixer रिव्यू: किचन की हर जरूरत के लिए परफेक्ट मिक्सर ग्राइंडर, दिखने में भी प्रीमियम

Surya Punch Mixer रिव्यू: किचन की हर जरूरत के लिए परफेक्ट मिक्सर ग्राइंडर, दिखने में भी प्रीमियम

संक्षेप:

Surya Punch मिक्सर ग्राइंडर रोजमर्रा की किचन से जुड़ी जरूरतों को आसानी से पूरा करता है और ग्राइंडिंग के अलावा ब्लेंडिंग में भी अच्छा परफॉर्म करता है। हम इसका डीटेल्ड रिव्यू लेकर आए हैं। 

Dec 16, 2025 10:22 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सम्बंधित सुझाव

अगर आप रोजमर्रा के किचन के काम के लिए एक पावरफुल, भरोसेमंद और बजट-फ्रेंडली मिक्सर ग्राइंडर ढूंढ रहे हैं, तो 750W की क्षमता वाला मॉडल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Surya ब्रांड कई 750W मॉडल पेश करता है और Surya Punch 750W भी इनमें से एक है। इस मॉडल को कंपनी ने भारतीय यूजर्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है और हम कुछ सप्ताह इस्तेमाल करने के बाद इसका रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

सम्बंधित सुझाव

पावर और परफॉर्मेंस

750W का मोटर इसकी कैटेगरी में काफी पावरफुल है। यह मोटर मसालों, नारियल, दाल और बाकी मुश्किल किचन नीड्स को फटाफट और अच्छे से ग्राइंड कर सकता है, जिससे रोज के खाने की तैयारी में समय की बचत होती है। हाई वॉटेज का मतलब यह भी है कि मोटर थोड़ी हैवी ग्राइंडिंग (जैसे इडली/डोसा का बैटर) को संभालने में भी बेहतर आउटपुट देता है। हमने रिव्यू पीरियड में सूख मसालों से लेकर चटनी और भीगी दालें तक पीसकर देखीं और हर बार अच्छा रिजल्ट मिला।

ये भी पढ़ें:₹15 हजार से कम में साल 2025 के बेस्ट स्मार्टफोन! लिस्ट में Samsung, Motorola सब
Surya Punch Mixer

बिल्ड-क्वॉलिटी और डिजाइन

सूर्या पंच मिक्सर ग्राइंडर के साथ 3 स्टेनलेस स्टील के जार और तीन तरह के सुपर एफिशिएंट ब्लेड मिलते हैं। इनमें एक बड़ा वेट ग्राइंडिंग जार, एक मल्टी-पर्पज जार और एक छोटी चटनी/सूखे मसालों का जार है। स्टेनलेस स्टील ब्लेड फास्ट हैं और लंबे समय तक धारदार रहते हैं, जिससे मसाले और पेस्ट अच्छे से बारीक पिसते हैं। जार की क्षमता के साथ रोज का खाना, चटनी, मसाला पाउडर, प्यूरी और स्मूदी जैसी चीजें घर पर आसानी से बनाई जा सकती हैं।

डुअल टोन डिजाइन के चलते यह बेहद प्रीमियम दिखता है और ABS बॉडी इसे शॉक-प्रूफ बनाती है। इसमें ओवर-लोड प्रोटेक्शन और रबर बेस दिए गए हैं, जिससे यह सतह को पकड़कर रखता है। कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में यह प्रीमियम और बिल्ड-क्वॉलिटी में दमदार लगा।

Surya Punch Mixer
ये भी पढ़ें:साल 2025 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए ये ऐप्स, Apple ने कर दिया खुलासा

यूजर एक्सपीरियंस

बजट रेंज के बावजूद Surya Punch 750W मॉडल रोजमर्रा के काम में अच्छा परफॉर्म करता है। हमने पाया कि ये मसालों को जल्दी और अच्छे से से पीस देता हैं, और सूखे के अलावा गीली ग्राइंडिंग में भी कोई परेशानी नहीं आती। इसमें मिलने वाला 3-स्पीड कंट्रोल आमतौर पर काफी रहा जिससे आप ग्राइंडिंग की मोटाई और टेक्सचर को अपनी जरूरत के हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं।

Surya Punch Mixer

आपको खरीदना चाहिए या नहीं?

750W वाला Surya Punch Mixer Grinder अपनी पावरफुल मोटर, आसान यूजेस और अफॉर्डेबल प्राइस के चलते होम किचन के लिए एक समझदार चॉइस है। यह मसालों, चटनी, पेस्ट और सामान्य ग्राइंडिंग वाले कामों को अच्छी तरह कर सकता है और रोज की किचन नीड्स को पूरा करता है। यह उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो रोज के कामों के लिए एक भरोसेमंद मिक्सर खोज रहे हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।