Xiaomi मंगलवार को भारत में लॉन्च करेगी मी इलेक्ट्रिक स्क्रूड्राइवर
शाओमी भारत में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी जानकारी शाओमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है। इससे पहले शाओमी के ग्लोबल वीपी और शाोमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैने...
शाओमी भारत में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी जानकारी शाओमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है। इससे पहले शाओमी के ग्लोबल वीपी और शाोमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैने एक ट्वीट कर पुष्टि की थी कि कंपनी जल्द ही नया प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है।
That feeling when you #TakeControl and fix something on your own. 💪
A cool new tool coming your way on May 26.
RT 🔄 and spread the word. pic.twitter.com/677FUdEhfk
— Mi India (@XiaomiIndia) May 24, 2020
शाओमी ने ट्वीट किया कि जो लोग आगे बढ़कर चीजों को ठीक करना जानते हैं, उनके लिए कुछ आ रहा है। ऐसे लोगों के लिए एक प्रोडक्ट जो कंट्रोल लेना जानते हैं। क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या लॉन्च होने वाल है? रीट्वीट कीजिए और हमें बताइये।'
कंपनी द्वारा जारी किए गए एक टीजर विडियो में प्रोडक्ट की झलक देखने को मिलती है। ट्वीट और वीडियो को देखें तो यह मी इलेक्ट्रिक स्क्रूड्राइवर हो सकता है।