Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़xiaomi ultra thin powerbank 5000mah launched at price under rs 2000 - Tech news hindi
फोन जितना पतला है शाओमी का नया पावरबैंक, कीमत 2000 रुपये से भी कम

फोन जितना पतला है शाओमी का नया पावरबैंक, कीमत 2000 रुपये से भी कम

संक्षेप:

पावरबैंक खरीदने का प्लान है, तो Xiaomi का नया पावनबैंक आपको पहली ही नजर में पसंद आ सकता है। दरअसल, Xiaomi में अपना सबसे स्लिम पावरबैंक Xiaomi Ultra-Thin Power Bank 5000mAh लॉन्च दिया है।

Sat, 13 Jan 2024 02:47 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पावरबैंक खरीदने का प्लान है, तो Xiaomi का नया पावनबैंक आपको पहली ही नजर में पसंद आ सकता है। दरअसल, Xiaomi में अपना सबसे स्लिम पावरबैंक Xiaomi Ultra-Thin Power Bank 5000mAh लॉन्च दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह 5000 एमएएच बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। आपको जानकर हैरानी होगी इसकी कीमत 2000 रुपये से भी कम है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

बस इतनी है कीमत
शाओमी का नया पावर बैंक बेहद पतला और हल्का है। कम बैटरी कैपेसिटी होने की वजह से यह ज्यादातर फोन को पूरी तरह चार्ज नहीं कर सकता। Xiaomi Ultra Thin Power Bank 5000mAh पावरबैंक की कीमत ~$20 (लगभग 1657 रुपये) है और यह पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

पावरबैंक पतला और लाइटवेट भी
यह प्रोडक्ट मात्र 10 मिमी पतला है और इसका वजन केवल 93 ग्राम है। इस प्रकार, इसे कार्ड की तरह शर्ट की जेब में भी रखा जा सकता है। इसकी बॉडी को NCVM (नॉन-कंडक्टिव वैक्यूम मेटलाइजेशन) कोटिंग से ट्रीट किया गया है। इसलिए, यह मेटर के टुकड़े जैसा दिखता है और चमकता भी उसी जैसा है।

इसमें अधिकतम 20W आउटपुट
जैसा कि नाम से पता चलता है, इसकी बैटरी कैपेसिटी 5000mAh है। इसलिए, यह ज्यादातर मॉडर्न स्मार्टफोन को पूरी तरह चार्ज नहीं कर सकता है। पावर बैंक में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और यह यूएसबी टाइप-सी से टाइप-सी केबल के साथ आता है। यह अधिकतम 20W आउटपुट और 18W इनपुट को सपोर्ट करता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पावरबैंक में 9 लेयर प्रोटेक्शन भी
यह 9 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसमें टेम्परेचर शॉर्ट सर्किट, रीसेट, इनपुट ओवरवॉल्टेज, इनपुट ओवर-करंट, आउटपुट ओवर-करंट, आउटपुट ओवर-वोल्टेज, बैटरी ओवर-चार्ज और ओवर-डिस्चार्ज और ओवरकरंट शॉर्ट सर्किट शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।