Xiaomi 30 नवंबर को ला रहा है 'देश का स्मार्टफोन'
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में नया और बड़ा ऐलान करने जा रही है। कंपनी आने वाली 30 नवंबर को देश का स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन...
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 23 Nov 2017 07:24 PM
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी भारतीय बाजार में नया और बड़ा ऐलान करने जा रही है। कंपनी आने वाली 30 नवंबर को देश का स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने खुद ट्वीट करके दी है। गौर करने वाली बात यह है कि रिलायंस जियो के जियो फोन को 'इंडिया का स्मार्टफोन' के नाम से प्रमोट किया जाता है, वो भी फीचर फोन होने के बावजूद। हालांकि, शाओमी के अगले हैंडसेट के फीचर फोन होने की उम्मीद न के बराबर है।
वर्तमान समय में शाओमी का भारतीय बाजार में सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 4 ए है जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। ऐसे में क्या कंपनी इससे भी सस्ता स्मार्टफोन लेकर आने वाली है।