Hindi NewsGadgets NewsXiaomi Redmi Note 7 Pro and Redmi Note 7 and Redmi Go smartphones launching in India soon

Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 भारत में जल्द होंगे लॉन्च

Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने देश में Redmi Note 7 को लॉन्च किया था जो 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है। टेक जगत के...

Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 भारत में जल्द होंगे लॉन्च
लाइव हिन्दुस्तान नई दिल्ली Mon, 21 Jan 2019 01:36 PM
हमें फॉलो करें

Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। चीनी कंपनी शाओमी ने अपने देश में Redmi Note 7 को लॉन्च किया था जो 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है। टेक जगत के मुताबिक, इस साल की पहली तिमाही यानी मार्च के अंत तक इस फोन को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को रेडमी नोट 5 और नोट 6 प्रो की सफलता के बाद पेश किया गया है। इस बजट फोन में टाइप सी यूएसबी केबल भी है। इस फोन की कीमत 999 युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। यह फोन रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। शाओमी रेडमी नोट 7 मेटल यूनीबॉडी डिजाइन से तैयार किया गया है। साथ ही यह फोन notch के साथ आता है। इसके साथ ही कंपनी गूगल के एंड्रॉयड प्रोग्राम के तहत रेडमी गो भी लॉन्च हो सकता है। 

Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3-inch FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आआया है। सबसे खास बात यह है कि इस बजट फोन में टाइप सी यूएसबी केबल दी गई है, जो एक प्रीमियम फोन को अहसास दिलाती है और यह फीचर बजट फोन में दिखने को नहीं मिलता है। कंपनी मजबूत बैटरी के बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी दी है। 

कैमरे की बात करें तो इसमें 48-megapixel का कैमरा दिया गया है। ऐसे में यह फोन उन फोन की सीरीज में शामिल हो गया है जो 40 मेगापिक्सल से ज्यादा के कैमरे हैं और उनकी संख्या बहुत ही कम है। भारतीय बाजार में जल्द ही हॉनर व्यू 20 लॉन्च होने वाला है जिसमें 48 मेगापिक्सल का कैमरा है। शाओमी रेडमी नोट 7 में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके अलावा कंपनी ने 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है जो AI के साथ आता है। 

ऐप पर पढ़ें