Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़xiaomi redmi note 5 pro receiving miui 10 global stable rom in india

Xiaomi Redmi Note 5 Pro को मिलने लगा MIUI 10

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसका नाम MIUI 10 Global Stable ROM है। नोट 5 प्रो को फरवरी में लॉन्च किया गया था और तब यह फोन...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीMon, 17 Sep 2018 01:28 PM
हमें फॉलो करें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है जिसका नाम MIUI 10 Global Stable ROM है। नोट 5 प्रो को फरवरी में लॉन्च किया गया था और तब यह फोन MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने जून में रेडमी नोट 5 प्रो के लिए MIUI 9.5 पर आधारित Android Oreo अपडेट को जारी किया था। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए अपडेट को ओवर-द-एयर (ओटीए) जरिए रोल आउट किया गया है। कंपनी ने अपडेट को बैच बनाकर जारी किया है, इसलिए हो सकता है कि आपको थोड़े दिन इंतजार करना पड़े।

टेक जगत के मुताबिक, मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट का वर्जन नंबर- MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH है। अपडेट सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा, नए अपडेट का साइज 580 एमबी है। गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी ने MIUI 10 के स्टेबल वर्जन को रोल आउट करने की घोषणा नहीं की है। यूजर द्वारा शेयर किए चेंजलॉग स्क्रीनशॉट से पता चला है कि नए अपडेट में फुल-स्क्रीन जेस्चर के साथ नेचुरल और एम्बिएंट साउंड मिलेगी।

कैसे करें चेक 
अपडेट चेक करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं। उसके बाद About phone पर क्लिक करें। यहां System updates के विकल्प में जाकर Check for updates में जाकर जांच सकते हैं। 

ऐप पर पढ़ें