Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़xiaomi redmi 5 launch in india today on 14 march watch xiaomi event live stream at mi com know features price specifications of redmi 5

Xiaomi Redmi 5: भारत में आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें इवेँट LIVE

Xiaomi आज यानि बुधवार को एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Wed, 14 March 2018 11:47 AM
हमें फॉलो करें

Xiaomi Redmi 5: भारत में आज होगा लॉन्च, जानिए कैसे देख सकते हैं पूरा इवेंट LIVE

1 / 3

Xiaomi आज यानि बुधवार को एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi के इस स्मार्टफोन का नाम रेडमी 5 (Redmi 5) होगा। बुधवार को होने वाले इस इवेंट को दोपहर 3 बजे लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें कि Xiaomi Redmi 5 चीन में पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। 

Xiaomi Redmi 5 के इवेंट को भारत में आज दोपहर तीन बजे से mi.com की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। redmi event live देखने के लिए यूजर्स को यहां क्लिक करना होगा। Xiaomi ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mi.com पर भी इवेंट की जानकारी दी है। 

Xiaomi Redmi 5 के बारे में जानकारी है कि इसे एक्सक्लूसिव अमेजन पर बेचा जाएगा। अगली स्लाइड में जानिए, चीन में लॉन्चिंग के समय क्या थे Redmi 5 Specifications

ये भी पढ़ें: गूगल मैप में आया 'प्लस कोड' फीचर, सिर्फ एक कोड से सर्च कर सकेंगे लोकेशन

Redmi 5 Specifications and price:

2 / 3

पिछले साल चीन के बाजार में Xiaomi ने Redmi 5 को पेश किया था। इस दौरान इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। चीन के मार्केट में लॉन्च हुए रेडमी 5 की बात करें तो इसे 2GB रैम और 16GB के वेरिएंट में उतारा गया था। इसकी कीमत भारत के अनुसार तकरीबन 7,800 रुपये थी। 

इसके अलावा Redmi 5 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत तकरीबन 8,800 रुपये थी। वहीं, 4GB रैम और 32GB इंटनल स्टोरेज के फोन की कीमत लगभग 11,000 रुपये थी। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है भारत में Xiaomi अपने Redmi 5 के सभी वेरिएंट को लॉन्च करेगी या नहीं। अगली स्लाइड में पढि़ए, Redmi 5 के और फीचर्स: 

Redmi 5 Features and Specifications:

3 / 3

Redmi 5 के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.7 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन दी गई है। इसका रेशियो 18:9 है। वहीं, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने वाले इस फोन में यूजर्स मेमोरी को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। 

Redmi 5 में कंपनी ने 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। वहीं, 3300 एमएएच की बैटरी के साथ Redmi 5 चीन के मार्केट में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा एंड्रॉयड 7.1 नोगट दिया गया है। 

ऐप पर पढ़ें