Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi phone make record out in top 10 best selling smartphone list xiaomi have 9 phone Amazon India listing

Xiaomi के स्मार्टफोन हैं लोगों की पहली पसंद! इस लिस्ट में हुआ खुलासा

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बहुत जल्द भारत में अपनी जगह बना ली है। इस बात का खुलासा अमेजन इंडिया ने किया है। हाल ही में अमेजन इंडिया ने अपने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की एक लिस्ट...

 Xiaomi के स्मार्टफोन हैं लोगों की पहली पसंद! इस लिस्ट में हुआ खुलासा
Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान , नई दिल्लीWed, 9 Dec 2020 04:43 PM
हमें फॉलो करें

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने बहुत जल्द भारत में अपनी जगह बना ली है। इस बात का खुलासा अमेजन इंडिया ने किया है। हाल ही में अमेजन इंडिया ने अपने बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की एक लिस्ट जारी की है, जिसके मुताबिक 10 में से 9 स्मार्टफोन शाओमी के ही हैं। शाओमी (Xiaomi) इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट और ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने एक ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। 

 

— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) December 9, 2020

 

अपने ट्वीट में मनु कुमार जैन ने अमेजन इंडिया के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन की एक लिस्ट का स्नैपशॉट भी जोड़ा है। इस लिस्ट में 9 स्मार्टफोन शाओमी की सहयोगी Redmi के है, जो ऑनलाइन बाजार में कंपनी की संप्रभुता को दिखाता है। इस लिस्ट में रेडमी की ओर से आने वाले Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन टॉप पर है। 

 

 

अमेज़न की बेस्ट स्मार्टफ़ोन लिस्ट में Redmi Note 9 Pro Max, Redmi Note 9, Redmi 9 Prime, Redmi 9 और Redmi 9A शामिल हैं। इस लिस्ट में सिर्फ एक स्मार्टफोन है जो शाओमी का नहीं है वह सैमसंग का Galaxy M31 Prime Edition है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है, जिसमें दुनियाभर के तमाम ब्रांड्स अपनी पैठ बैठाने की पूरी कोशिश करते हैं। 20 हजार रुपये से कम के बजट वाले फ़ोन के सेगमेंट में भारतीय बाजार में ज्यादातर चीनी स्मार्टफोन ब्रांड मौजूद हैं। 

ऐप पर पढ़ें