Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़xiaomi mi8 launching on may 31 know more details specifications features price in india

Xiaomi Mi8: इस दिन लॉन्च होगा शानदार फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान!

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi Mi8 को जल्द लॉन्च करने जा हरी है। Xiaomi ने 31 मई को एक इवेंट रखा है और इसी दिन Mi 8 को लॉन्च यिका...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Tue, 22 May 2018 06:34 PM
हमें फॉलो करें

Xiaomi Mi8: इस दिन लॉन्च होगा शानदार फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान!

1 / 2

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi Mi8 को जल्द लॉन्च करने जा हरी है। Xiaomi ने 31 मई को एक इवेंट रखा है और इसी दिन Mi 8 को लॉन्च यिका जाएगा। हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि कंपनी Xiaomi Mi 7 को नहीं लॉन्च करेगी।

चीनी कंपनी Xiaomi के बारे में एक जानकारी यह भी है कि वह एप्पल फेस आईडी से टक्कर लेने के लिए एक ऐसी तकनीक पर काम कर रही है जो 3D फेशियल तकनीक के नाम से जानी जाएगी।

वीबो पर जारी हुए टीजर इमेज की मानें तो Xiaomi Mi 8 की लॉन्चिंग चीन के शेन्जान में होगी। कंपनी के वैश्विक प्रवक्ता डोनोवन संग ने बताया कि आठवीं सालगिरह को मनाने के लिए, कंपनी Mi 8 को लॉन्च करने जा रही है। यह इवेंट 31 मई को शेनजान में आयोजित होगा। अगली स्लाइड में जानिए, क्या हो सकते हैं Xiaomi Mi 8 के स्पेसिफिकेशन:

ये भी पढ़ें: OnePlus 6 को भारत में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, केवल 10 मिनट में बिक गए 100 करोड़ के फोन

ये भी पढ़ें: Nokia X6: पहली ही सेल में महज इतने सेकेंड्स में हो गया आउट ऑफ स्टॉक, जानकर हो जाएंगे हैरान!

Xiaomi Mi 8 specifications

2 / 2

Xiaomi Mi8 के बारे में जो जानकारी सामने आई है, उसमें कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है। हालांकि, ये स्पेसिफिकेशन केवल इंटरनेट पर चल रही स्पेसिफिकेशन के अनुसार ही हैं। बताया जा रहा है कि Xiaomi Mi 8 नॉच डिस्प्ले के साथ आने जा रहा है। इसमें कंपनी क्वालकोम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर देगी। यह स्नैपड्रैगन 845 एसओसी प्रोसेसर होगा। वहीं, आठ जीबी रैम और 256 जीबी की मेमोरी के साथ Xiaomi Mi 8 लॉन्च होगा।

ऐप पर पढ़ें