Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi Mi Reader Pro Launched 24 Levels of Adjustable Colour Tone 32gb storage know specifications and price

Kindle को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Reader Pro, मिलगा 32GB का स्टोरेज, जानिए कीमत

चीनी स्मार्टफ़ोन कंपनी Xiaomi ने Kindle की तरह Mi Reader Pro को आज लॉन्च किया है। यह Xiaomi Mi Reader का अपग्रेडेड वर्जन होगा। बता दें कि कंपनी ने Mi Reader को पिछले साल लॉन्च किया था। Xiaomi Mi...

Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान , नई दिल्लीTue, 15 Dec 2020 06:20 PM
हमें फॉलो करें

चीनी स्मार्टफ़ोन कंपनी Xiaomi ने Kindle की तरह Mi Reader Pro को आज लॉन्च किया है। यह Xiaomi Mi Reader का अपग्रेडेड वर्जन होगा। बता दें कि कंपनी ने Mi Reader को पिछले साल लॉन्च किया था। Xiaomi Mi Reader Pro की बात करें तो इसमें 7.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो हाई पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगी। कंपनी का दावा है कि इसके इस्तेमाल से फोन और टैबलेट के मुकाबले आंखों पर कम जोर पड़ेगा। Mi Reader Pro की लाइटिंग और कलर ऑप्शन को अपने हिसाब से सेट कर सकेंगे। Mi Reader Pro को चीन में लॉन्च किया गया है।

 

Mi Reader Pro का प्राइस
Mi Reader Pro के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,099 (करीब 12,400 रुपये)रखी गई है। Mi Reader Pro को कंपनी ने सिर्फ ब्लैक कलर में मार्केट में उतारा है। ग्राहक इसे Xiaomi के क्राउड फंडिंग फ्लेटफॉर्म Youpin से खरीद पाएंगे। 

 

ये भी पढ़ें:- Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 24x7 RTGS के जरिए कर सकेंगे पैसे ट्रांसफर


Mi Reader Pro की खासियतें
>> Mi Reader Pro एंड्राइड 8.1 पर काम करता है। 

 

>> इस Reader में 7.8 इंच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,878x1,404 पिक्सल और 300ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। 
 

>> इसमें कलर टेंपरेचर को एडजस्ट करने के लिए 24 लेवल दिये जाएंगे। यूजर वॉर्म और कूल समेत कई तरह के कलर टोन सेट कर पाएंगे। 
 

>> Mi Reader Pro में क्वाड कोर प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है, जो 2GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। 
 

>> Mi Reader Pro कई फाइल फॉर्मेट .txt, .epub, .pdf, .xlsx, .ppt और .doc को सपोर्ट करेगी।

 

ये भी पढ़ें:- बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे कॉल, वोडाफोन-आइडिया ने लॉन्च की WiFi कॉलिंग सर्विस


>> Mi Reader Pro में पावरबैकअप के लिए 3,200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 10W चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा। 
 

>> कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल बैंड, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट मिलेगा। 
 

>> इस ई-बुक रीडर का डायमेंशन 192.1x138.6x7mm होगा और वजन 251 ग्राम होगा. अन्य फीचर की बात करें, तो इसमें वॉयस सर्च, क्लाउड, Wechat का सपोर्ट मिलेगा। 
 

ऐप पर पढ़ें