Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Xiaomi mi notebook set to launch on 11 june tomorrow

Xiaomi कल लॉन्च करेगा लैपटॉप, जानें क्या होंगे संभावित फीचर्स

चीनी कंपनी Xiaomi भारत में 11 जून को अपना एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम की मदद से कंपनी भारत में पहली बार लैपटॉप सेगमेंट में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। अपना पहला...

Xiaomi कल लॉन्च करेगा लैपटॉप,  जानें क्या होंगे संभावित फीचर्स
Rohit लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली Wed, 10 June 2020 01:10 PM
हमें फॉलो करें

चीनी कंपनी Xiaomi भारत में 11 जून को अपना एक ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम की मदद से कंपनी भारत में पहली बार लैपटॉप सेगमेंट में अपना प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। अपना पहला लैपटॉप Mi Notebook लॉन्च करने वाली है। यह लैपटॉप सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, यह लैपटॉप खासकर भारतीय के मद्देनजर तैयार किया गया है। कंपनी अपने मी नोटबुक से संबंधित फीचर्स की जानकारी टीजर्स के जरिए सार्वजनिक कर रही है।

Mi Notebook models
शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन समेत कंपनी के अधिकारियों ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से खुलासा हुआ है कि 11 जून को केवल मी नोटबुक ही लॉन्च नहीं होगा। इस दिन मी नोटबुक के साथ Mi Notebook Horizon Edition भी पेश किया जाएगा, जिसके बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन दस्तक दे चुकी है। हॉरिजन एडिशन के बारे में लॉन्चिंग के दिन ही बताया जाएगा। जबकि टेक जगत के मुताबिक,  यह 14 इंच फुल-एचडी बेजल-लेस स्क्रीन, डीटीएस ऑडियो सपोर्ट और एसएसडी सपोर्ट के साथ आएगा।

पढ़ेंः Whatsapp को टक्कर देने के लिए टेलीग्राम ऐप ने जोड़े एडवांस फीचर्स
 
Xiaomi के अनुसार, मी नोटबुक में पतले बेजल के साथ सार्वधिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया जाएगा। इसके अलावा यह पुख्ता हो चुका है कि मी नोटबुक में 10वें जनरेशन इंटेल कोर आई7 प्रोसेसर और 12 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। शाओमी का कहना है मी नोटबुक में फुल-एचडी स्क्रीन शामिल होगी। शाओमी का दावा है कि यह हाई-एंड फ्लैगशिप-लेवल का लैपटॉप होगा, जो कि पावर यूजर्स के लिए बना है।

ऐप पर पढ़ें