24 मई को दस्तक देगा Xiaomi का नया Band 7, बड़े डिस्प्ले और बिल्ट इन GPS से होगा लैस
Xiaomi 24 मई को Redmi Note स्मार्टफोन की अगली सीरीज़ - Redmi Note 11T - पेश करने जा रहा है। Redmi Note 11T सीरीज़ के साथ, कंपनी अपने फिटनेस ट्रैकर Mi Band 7 को भी लॉन्च करेगी। जानते हैं बैंड की खासियत

इस खबर को सुनें
Xiaomi 24 मई को Redmi Note स्मार्टफोन की अगली सीरीज़ - Redmi Note 11T - पेश करने जा रहा है। Redmi Note 11T सीरीज़ के साथ, कंपनी अपने फिटनेस ट्रैकर - Mi Band 7 को भी लॉन्च करेगी। हमेशा की तरह Xiaomi का फिटनेस बैंड पहले चीन में डेब्यू करेगा। Xiaomi अपने लेटेस्ट फिटनेस बैंड को टीज़ करने के लिए इसे Weibo हैंडल पर डाला है, इसके साथ ही Mi Band 7 ने लुक और कुछ प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें:- Infinix का धमाका: ₹15,000 से कम में लॉन्च किए दो फोन; मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी
Xiaomi Mi Band 7 के फीचर्स (संभावित)
तस्वीरों से, यह पुष्टि हो गई है कि Mi Band 7 अपने पहले जैसे डायल के डिज़ाइन में ही आया है। हालाँकि, डिस्प्ले 1.62-इंच पर Mi Band 6 से बड़ा होगा। इसके अलावा, टीज़र एमआई बैंड 7 पर एनएफसी सपोर्ट का भी सुझाव देते हैं, जो चीन और कुछ अन्य बाजारों तक ही सीमित होगा। अन्य खासियत में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) सेंसर, मौसम, म्यूजिक कंट्रोल और अलार्म सुविधा शामिल हो सकती है।
ये भी पढ़ें:- OPPO के लेटेस्ट Smartphone पर पाएं ताबड़तोड़ डिस्काउंट, अमेजन-फ्लिपकार्ट नहीं यहां चल रही है Sale
Mi Band 6 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसमें 1.56 इंच का एज-टू-एज डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 152 x 360 पिक्सल है। फिटनेस बैंड हार्ट रेट और SpO2 सेंसर के साथ आया था। इसमें 30 से अधिक व्यायाम और खेल मोड ट्रैकिंग के लिए भी सपोर्ट था। इसके अलावा, इसमें 125mAh की बैटरी है जो 2 घंटे का चार्जिंग टाइम देती है। Mi Band 6 भारत में 3,499 रुपये है। इसलिए, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Mi Band 7 की कीमत भारत में समान होगी।
Xiaomi 24 मई को Redmi Note 11T सीरीज़ भी पेश कर रहा है। नोट 11T लाइनअप में तीन मॉडल शामिल होने की अफवाह है - Redmi Note 11T, Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro+ हैं।