Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़XIAOMI MI 10I INDIA first sale today PRICED STARTING from 20999 rupee buy from AMAZON

Xiaomi Mi 10i की आज भारत में पहली सेल, ₹21 हज़ार से कम है कीमत, मिल रहा भारी डिस्काउंट

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10i 5G को हाल ही में लॉन्च किया है। Mi 10i को आज पहली बार भारत में सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi के इस फ़ोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Mi 10i 5G...

Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान , नई दिल्लीFri, 8 Jan 2021 09:59 AM
हमें फॉलो करें

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Mi 10i 5G को हाल ही में लॉन्च किया है। Mi 10i को आज पहली बार भारत में सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi के इस फ़ोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Mi 10i 5G स्मार्टफोन को यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India और कंपनी आधिकारिक वेबसाइट https://www.mi.com/ से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 108MP का कैमरा दिया गया है जो आमतौर पर एक प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलता है, लेकिन इस फ़ोन में अफोर्डेबल प्राइस पर दिया गया है।

 

 

डिस्काउंट ऑफर्स और कीमत 
>> Mi 10i की कीमत भारत में 6GB + 64GB वेरिएंट के लिए 20,999 रुपये है।
>> 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये रखी गई है।
>> वहीं 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है. 
>> फोन पर आपको ICICI बैंक के कार्ड से खरीदने पर 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। 
>> फोन को आप EMI ऑप्शन में भी खरीद पाएंगे। 
>> इस के अलावा इस फ़ोन को खरीदने पर कंपनी 1,999 रुपये  के ब्लूटूथ स्पीकर भी दे रही है। 
>> Mi 10i को खरीदने पर JIO आपको 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रहा है। 

 

 

ये भी पढ़ें:- दुनिया का पहला ऐसा फोन लाया Lava, आप खुद चुन सकेंगे कैमरा और मेमोरी

Mi 10i के स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10i में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें HDR10+ सपोर्ट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन मौजूद है। फ़ोन में आपको डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। स्मार्टफ़ोन में फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर मौजूद है।सेल्फी के लिए यहां 16MP का कैमरा फ्रंट में दिया गया है। Mi 10i की बैटरी 4,820mAh की है और यहां 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसे 30 मिनट में ही 68 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Adreno 619 GPU के साथ स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर दिया गया है।

ऐप पर पढ़ें