Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़x formerly twitter will now allow premium subscribers to upload 3 hours long videos - Tech news hindi
X पर अपलोड हो जाएंगी पूरी-पूरी फिल्में, ये यूजर्स शेयर कर सकते हैं 3 घंटे लंबे वीडियोज

X पर अपलोड हो जाएंगी पूरी-पूरी फिल्में, ये यूजर्स शेयर कर सकते हैं 3 घंटे लंबे वीडियोज

संक्षेप: माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) में अब ढेरों बदलाव किए जा रहे हैं और इसे वीडियो प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया जाएगा। प्रीमियम यूजर्स अब 3 घंटे तक लंबे वीडियोज अपलोड कर सकते हैं।

Tue, 29 Aug 2023 12:27 PMPranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) की ओर से ढेरों वीडियो और मीडिया फीचर्स हाल ही में रिलीज किए गए हैं और कई नए फीचर्स पर काम चल रहा है। अब इसपर प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान करने वालों को 3 घंटे तक ड्यूरेशन वाले वीडियोज अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। यानी पूरे-पूरे पॉडकास्ट एपिसोड्स और मूवीज तक इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड हो सकेंगी।

X ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट करते हुए बताया है कि अब प्रीमियम सब्सक्राइबर्स लंबे वीडियोज हाई-क्वॉलिटी में शेयर कर सकेंगे। इन यूजर्स को 1080p क्वॉलिटी में दो घंटे तक के वीडियोज अपलोड करने का विकल्प मिलेगा। वहीं, अगर वीडियो क्वॉलिटी 720p है तो 3 घंटे तक ड्यूरेशन वाले वीडियोज अपलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा अब X प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को Media Studio का ऐक्सेस studio.x.com पर दे दिया गया है। 

मिला वीडियोज डाउनलोड करने का विकल्प
एलन मस्क के प्लेटफॉर्म पर पेड यूजर्स को अब वीडियोज डाउनलोड करने का विकल्प भी मिल गया है। वे अपनी टाइमलाइन पर दिख रहे वीडियोज कैमरा रोल में डाउनलोड या सेव कर सकते हैं। इसके अलावा इन प्रीमियम यूजर्स को कोई वीडियो अपलोड करते वक्त उसके लिए डाउनलोड ऑप्शन इनेबल या डिसेबल करने का विकल्प दिया जाएगा। इन बदलावों के साथ मस्क की कोशिश X को एक वीडियो प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश करने की होगी। 

जल्द बड़ी स्क्रीन पर देख पाएंगे ये वीडियोज
प्रीमियम X यूजर्स को कंपनी की ओर से जल्द ही AirPlay सपोर्ट सिस्टम का सपोर्ट दिया जाएगा और वे अपने TV पर भी X प्लेटफॉर्म के वीडियोज स्ट्रीम कर पाएंगे। इसके अलावा पॉप्युलर वीडियोज पर ऑटो-कैप्शनिंग फीचर दिया जाएगा। इसके अलावा X ऐप में पिक्चर-इन-पिक्चर सपोर्ट शामिल किया जाएदा, जिससे यूजर्स अपनी टाइमलाइन स्क्रॉल करते वक्त या कोई दूसरी ऐप ओपेन करने पर भी वीडियो देख सकें। 

यू्ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह ही X पर कई वीडियो कंट्रोल्स और फीचर्स मिलने वाले हैं। अब यूजर्स को प्लेबैक स्पीड कंट्रोल करने, फास्ट-फॉरवर्ड या फिर मोबाइल पर लाइव ब्रॉडकास्ट की क्वॉलिटी बेहतर करने जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा Android और iOS मोबाइल प्लेटफॉर्म्स पर पहले के मुकाबले इमर्सिव वीडियो अनुभव यूजर्स को मिलेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।