WiFi पासवर्ड भूल गए तो ना हों परेशान, इस आसान ट्रिक से फौरन पता चल जाएगा

Mar 01, 2024 09:58 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

फोन में कनेक्ट किसी WiFi नेटवर्क का पासवर्ड भूल गए हैं और याद नहीं आ रहा तो परेशान क्यों होना। आप आसानी से सेटिंग्स में जाकर किसी भी सेव नेटवर्क का पासवर्ड पता कर सकते हैं। आइए इसका तरीका जानते हैं।

WiFi पासवर्ड भूल गए तो ना हों परेशान, इस आसान ट्रिक से फौरन पता चल जाएगा

अगर आप घर या फिर ऑफिस में लगे WiFi का पासवर्ड भूल गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि किसी WiFi नेटवर्क से कनेक्ट होने के बाद यूजर्स पासवर्ड भूल जाते हैं क्योंकि हर बार पासवर्ड एंटर करने की जरूरत नहीं पड़ती और फोन में पासवर्ड सेव होने के बाद WiFi की रेंज में आते ही अपने-आप WiFi कनेक्ट हो जाता है। 

अपने एंड्रॉयड फोन या फिर iPhone में सेव किसी WiFi नेटवर्क का पासवर्ड भूल गए हैं तो बिना किसी लंबी प्रक्रिया से गुजरे या पासवर्ड बदले, इस पासवर्ड का पता लगाया जा सकता है। अक्सर यह हालात तब सामने आते है, जब कोई आपसे WiFi का पासवर्ड मांगता है लेकिन आपको खुद के फोन में कनेक्ट WiFi का पासवर्ड ही याद नहीं रहता। 

एंड्रॉयड यूजर्स ऐसे देख सकते हैं पासवर्ड
- अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर WiFi ऑप्शन ओपेन करें। ऐसा आप WiFi आइकन पर लॉन्ग-टैप करते हुए भी कर सकते हैं।
- इसके बाद उस WiFi नेटवर्क पर टैप करें, जिसका पासवर्ड देखना चाहते हैं। 
- यहां आपको Share या WiFi QR कोड विकल्प दिखेगा। इसपर टैप करें। 
- अब आपकी स्क्रीन पर एक QR कोड दिखने लगेगा और इसके ऊपर WiFi का पासवर्ड नजर आएगा। 
- कोई यूजर चाहे तो अपने डिवाइस से यह QR कोड स्कैन करते हुए भी WiFi से कनेक्ट कर सकता है। 

iPhone यूजर्स ऐसे देख पाएंगे WiFi पासवर्ड
- अगर आपके आईफोन में कनेक्ट किसी WiFi नेटवर्क का पासवर्ड पता करना है तो इसकी सेटिंग्स ओपेन करें और WiFi पर जाएं। 
- यहां कनेक्टेड WiFi नेटवर्क पर टैप कर दें। 
- इसके बगल में दिख रहे छोटे से i आइकन पर टैप करें।
- फेस ID या टच ID इस्तेमाल करते हुए ही आप पासवर्ड अनलॉक कर सकेंगे। 
- आखिरी में Auto Join ऑप्शन के नीचे इस नेटवर्क का पासवर्ड लिखा नजर आएगा, जिसे आप सेव या बाकियों के साथ शेयर कर सकते हैं। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।