WhatsApp में आया नया फीचर, अब किसी भी फोटो को बनाएं Sticker; यह है ट्रिक

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में अब यूजर्स को कस्टम स्टिकर्स बनाने का आसान विकल्प दिया गया है। यूजर्स किसी भी फोटो को आसानी से स्टिकर में बदलकर चैटिंग के दौरान भेज पाएंगे।

WhatsApp में आया नया फीचर, अब किसी भी फोटो को बनाएं Sticker; यह है ट्रिक

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर चैटिंग के दौरान स्टिकर्स भेजने का विकल्प बेशक यूजर्स को लंबे वक्त से मिल रहा है लेकिन कस्टम स्टिकर्स बनाने के लिए यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स की जरूरत पड़ती थी। अब प्लेटफॉर्म ने इस झंझट से छुट्टी देते हुए यूजर्स की बात सुनी है और एक नए फीचर को ऐप का हिस्सा बनाया गया है। अब यूजर्स किसी भी फोटो को स्टिकर में बदल सकेंगे। 

मेटा की ओनरशिप वाले प्लेटफॉर्म ने आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट से नए फीचर की जानकारी दी है। वॉट्सऐप ने लिखा, 'मजेदार खबर! अब आप फोटोज को स्टिकर्स में बदल सकते हैं या फिर मौजूदा स्टिकर्स भी एडिट कर सकेंगे।' नया विकल्प पहले iPhone यूजर्स को iOS ऐप में मिल रहा है और बाद में इसे Android ऐप का हिस्सा बनाया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: अब WhatsApp नंबर के सामने दिखेगा ब्लू टिक, कंपनी ने दिया वेरिफिकेशन का तोहफा

स्टिकर्स बनाना अब हुआ पहले से आसान
आईफोन यूजर्स iOS के खास फीचर के चलते पहले ही किसी फोटो पर लॉन्ग टैप कर उसे ड्रैग-एंड-ड्रॉप कर सकते थे और वे फोटो स्टिकर की तरह इस्तेमाल किए  जा सकते थे। इसके अलावा एंड्रॉयड यूजर्स को थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद से स्टिकर बनाने का विकल्प मिलता था। नए फीचर ने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। 

यह भी पढ़ें: WhatsApp ने खत्म की यह फ्री सेवा, अब हर महीने करना पड़ सकता है भुगतान; करोड़ों यूजर्स परेशान

नए फीचर के साथ ऐसे बना पाएंगे स्टिकर
सबसे पहले ऐप स्टोर में जाने के बाद WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। इसके बाद आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- वॉट्सऐप ओपेन करें और वह चैट विंडो खोलें, जिसमें कस्टम स्टिकर भेजना है। 
- इसके बाद Emoji सेक्शन में जाकर Sticker बटन पर टैप करें।
- बाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे + आइकन पर टैप करें और वह फोटो चुनें, जिसका स्टिकर बनाना है। 
- वॉट्सऐप इमेज सेलेक्ट करने के बाद अपने आप इसका बैकग्राउंड हटा देगा और यूजर्स को इस स्टिकर में टेक्स्ट ऐड करने, ड्रॉ करने या फिर कोई और हाइलाइट ऐड करने का मौका दिया जाएगा।
- आखिर में ऐरो पर टैप करने के बाद कस्टम स्टिकर भेजा जा सकेगा। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।