अब WhatsApp नंबर के सामने दिखेगा ब्लू टिक, ऐप ने दिया वेरिफिकेशन का तोहफा

Jan 10, 2024 01:01 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp पर जल्द बिजनेसेज को उनका अकाउंट वेरिफाइ करने का विकल्प मिलेगा। बिजनेसेज अपने नाम के सामने वेरिफिकेशन बैज दिखा सकेंगे और इंस्टाग्राम या फेसबुक की तरह ब्लू टिक खरीद पाएंगे।

अब WhatsApp नंबर के सामने दिखेगा ब्लू टिक, ऐप ने दिया वेरिफिकेशन का तोहफा

लोकप्रिय मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp की ओर से यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया गया है और वे जल्द ही अपने अकाउंट को वेरिफाइ कर सकेंगे। यह विकल्प प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले बिजनेसेज को  मिलेगा और वे मेटा के अन्य प्लेटफॉर्म्स (जैसे- Facebook और Instagram) की तरह ही इसपर भी वेरिफिकेशन बैज खरीद सकेंगे। 

नया 'Meta Verified' सब्सक्रिप्शन ऑप्शन वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे बिजनेसेज को मिलने वाला है और इसके साथ उनके नाम के सामने वेरिफाइड बैज दिखने लगेगा। वॉट्सऐप अपडेट्स और फीचर्स की जानकारी देने वाले प्लेटफॉर्म WABetaInfo की मानें तो यह विकल्प मौजूदा  WhatsApp  Premium सब्सक्रिप्शन की जगह लेगा, जिसके साथ  अभी बिजनेसेज को कई एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलते हैं। 

ऐप सेटिंग्स में ही मिलेगा नया विकल्प
रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले कुछ अपडेट्स के बाद यूजर्स को ऐप सेटिंग्स में ही नया विकल्प मिलने लगेगा। इस विकल्प के साथ बिजनेस मेटा वेरिफाइड का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे और उनके ग्राहकों को ऐप पर पहचान वेरिफाइड बैज के साथ दिखाई जाएगी। हालांकि अभी सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत सामने नहीं आई है। संभव है कि वेरिफिकेशन लेने पर कुछ अतिरिक्त फीचर्स और फायदे भी दिए जाएं।

वैकल्पिक होगा वेरिफिकेशन टिक लेना
सामने आया है कि बिजनेसेज को ही वेरिफिकेशन टिक खरीदने का विकल्प वॉट्सऐप बिजनेस ऐप में दिया जाएगा। इसके अलावा यह वेरिफिकेशन लेना या ना लेना पूरी तरह वैकल्पिक होगा। बता दें, वॉट्सऐप बिजनेस ऐप मेटा का खास वॉट्सऐप वर्जन है जिसे बिजनेसेज को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके  जरिए छोटे-बड़े बिजनेस अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकते हैं। 

आप जानते  होंगे, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्लू टिक खरीदना चाहें तो मेटा वेरिफाइड के लिए भारत में एंड्रॉयड और iOS पर 699 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करना पड़ता है। वहीं, Web पर इसके लिए 599 रुपये प्रतिमाह की फीस तय की गई है। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।