कलरफुल थीम और शानदार फॉन्ट के साथ पहले से बेहतर हुआ 'व्हॉट्सएप स्टेटस'
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हॉट्सएप ने अपने स्टेटस फीचर को पहले से भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। अब यूजर टेक्स्ट स्टेटस को कस्टमाइज करने के लिए आकर्षक फॉन्ट या बैकग्राउंड कलर को चुन सकते हैं और...
फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हॉट्सएप ने अपने स्टेटस फीचर को पहले से भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। अब यूजर टेक्स्ट स्टेटस को कस्टमाइज करने के लिए आकर्षक फॉन्ट या बैकग्राउंड कलर को चुन सकते हैं और लिंक भी जोड़ सकते हैं। यह नया फीचर आईओएस और एंड्रॉयड उपभोक्ताओं दोनों के लिए उपलब्ध कराया गया है। इतना ही नहीं अब यूजर 'स्टेटस' अपडेट को व्हॉट्सएप फॉर द वेब पर भी देख सकते हैं।
स्टेटस के यूजर इंटरफेस में बदलाव
व्हॉट्सएप पर स्टेटस अपलोड करने के लिए अब दो प्रकार के आइकन दिखेंगे। इसमें पहला टेक्स्ट स्टेटस के लिए है, जबकि दूसरा तस्वीरें अपलोड करने का आइकन है। टेक्स्ट स्टेटस में थीम, टेक्स्ट और इमोजी का विकल्प दिया गया है। इन पर टैप करके यूजर आसानी से अपने स्टेटस को आकर्षक बना सकत हैं। यूजर चाहें तो इमोजी वाले आइकन पर क्लिक कर टेक्स्ट स्टेटस के साथ जीआईएफ भी अपलोड कर सकते हैं।