Jio यूजर्स के पास है FREE में 12th Fail फिल्म देखने का मौका, बस करना होगा ये काम
अगर आप भी 12th फेल फिल्म देखना चाहते हैं और आपके पास जियो का नंबर है तो इसको लगभग फ्री में देख सकते हैं। फिल्म को देखने के लिए जियो यूजर्स को इन प्लान्स से रिचार्ज करना होगा। देखें प्लान्स की लिस्ट:

बॉलीवुड फिल्म 12th फेल को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर आ गई है। खास बात ये है कि हॉटस्टार पर आते ही फिल्म प्लेटफार्म की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली फिल्म बन गई है। तो अगर आप भी 12th फेल फिल्म देखना चाहते हैं और आपके पास जियो का नंबर है तो इसको लगभग फ्री में देख सकते हैं।
इस फिल्म को देखने के लिए आपके पास Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। जियो अपने यूजर्स को कुछ प्लान के साथ फ्री में डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन देता है। आइए आपको बताते हैं कि जियो के कौन-कौन से प्लान के साथ आपको Disney+ Hotstar फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें:- आज की सबसे गदर डील: आधी कीमत में मिल रहा Redmi का ये फोन, जल्दी से 6,999 रुपये में कर लें ऑर्डर
Jio का 328 रुपये का प्लान
Jio के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 328 रुपये है।, उपयोगकर्ताओं को 28 दिनों के लिए प्रति दिन 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप भी मिलती है।
Jio का 331 रुपये का प्लान
जियो के इस खास प्लान के साथ आपको पूरे कैलेंडर मंथ 30 डेज की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में 40GB डेटा अनलिमिटेड डेटा मिलता है यानी की बिना डेली लिमिट के आप डेटा यूज कर पाएंगे। प्लान में आपको 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप भी मिलती है।
Jio का 388 रुपये का प्लान
जियो ने वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए 28 दिनों के लिए 388 रुपये का प्लान भी शुरू किया है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ ही 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल की मेंबरशीप मिलती है।
Jio का 758 रुपये का प्लान
Jio ने 758 रुपये का प्लान पेश किया है। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप मिलती है।
Jio का 808 रुपये का प्लान
Jio के 808 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। 3 महीने की डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल मेंबरशीप मिलती है।
बता दें कि इन सभी प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100SMS का फायदा मिलेगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


