
हमेशा के लिए सस्ता हुआ कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP सेल्फी कैमरा वाला 5G फोन, इतनी हुई कीमत
वीवो के पावरफुल कैमरा वाले मिडरेंज स्मार्टफोन Vivo V29e को कंपनी की ओर से प्राइस-कट दिया गया है। 50MP सेल्फी कैमरा वाले इस डिवाइस के दोनों वेरियंट्स की कीमत अब पहले के मुकाबले कम हो गई है।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने भारतीय मार्केट में अपने पावरफुल कैमरा स्मार्टफोन Vivo V29e 5G फोन सस्ता कर दिया है। इस डिवाइस के दोनों वेरियंट्स को प्राइस कट मिला है और अब ये पहले के मुकाबले कम कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। यह स्मार्टफोन 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आता है और मिडरेंज सेगमेंट में अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
वीवो ने अपने डिवाइस को 1,000 रुपये का परमानेंट प्राइस कट दिया है और चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में 2000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। ग्राहक यह डिवाइस नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है और V-शील्ड की सुरक्षा का फायदा भी ग्राहकों को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि Vivo V29e 5G की नई कीमत क्या है।
Vivo V29e 5G के स्पेसिफिकेशंस
वीवो स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच का फुल HD+ AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया गया है 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। इसमें कलर बदलने वाला ग्लास बैक पैनल दिया गया है और यह रंग बदलता है। इसके बैक पैनल पर OIS के साथ 64MP मेन और 8MP वाइड एंगल कैमरा वाला डुअल सेटअप और 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन की 5000mAh बैटरी को 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Vivo V29e 5G की नई कीमत
वीवो स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत पहले 26,999 रुपये थी, जो अब 25,999 रुपये हो गई है। वहीं दूसरे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरियंट को अब 28,999 रुपये के बजाय 27,999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकेगा। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान की स्थिति में 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




