खुशखबरी! Vodafone Idea यूजर्स को 31 मार्च तक इन रिचार्ज पर मिलेगी 60 रुपये तक की छूट
अगर आप वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea-Vi) के यूजर हैं तो ये खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल वोडाफोन आइडिया ने 'मार्च फ्लैश सेल कैशबैक' ऑफर शुरू किया है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों 60 रुपये...

अगर आप वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea-Vi) के यूजर हैं तो ये खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल वोडाफोन आइडिया ने 'मार्च फ्लैश सेल कैशबैक' ऑफर शुरू किया है। जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों 60 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक ऑफर 26 मार्च 2021 शुरू हुआ और 31 मार्च 2021 तक चलेगा। बता दें कि यह ऑफर विशेष रूप से फर्स्ट रिचार्ज प्लान्स (FRCs) पर उपलब्ध नहीं है। आइए आपको बताते हैं कि कौनसे प्लान्स पर आपको 60 रुपये तक के कैशबैक का फायदा मिलेगा।
Vodafone Idea के इन प्लान्स के साथ मिलेगा 60 रुपये तक का कैशबैक
यह ऑफर 199 रुपये से शुरू होने वाले अनलिमिटेड डेली डेटा पैक (Unlimited Daily Data Pack) वाले प्लान के साथ रिचार्ज कराने पर मिल रहा है:
>> 28 दिनों के किसी भी Vi अनलिमिटेड डेली डेटा के साथ रिचार्ज करने वालों को 20 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस कैशबैक को ग्राहक 249 रुपये या उससे अधिक के अनलिमिटेड डेली डेटा पैक रिचार्ज पर ही यूज कर सकते हैं।
>> 56 दिनों के किसी भी Vi अनलिमिटेड डेली डेटा पैक के साथ रिचार्ज करने वाले वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों को 40 रुपये का कैशबैक कूपन मिलेगा। इस कैशबैक को 399 रुपये और उससे अधिक के असीमित दैनिक डेटा पैक के रिचार्ज पर यूज किया जा सकेगा।
>> वहीं 84 दिनों के किसी Vi अनलिमिटेड डेली डेटा पैक के साथ रिचार्ज करने वाले ग्राहकों को 60 रुपये का कैशबैक कूपन दिया जाएगा। इस कूपन को ग्राहक 599 रुपये या उससे ज्यादा के अनलिमिटेड डेली डेटा पैक के रिचार्ज कराने पर यूज कर सकते हैं।

