Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Umang app Passport Seva now you can apply Checklist of services available and phone number - Tech news hindi

Passport बनवाने के लिए अब नहीं है लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत, घर बैठे इस सरकारी ऐप की मदद से हो जाएगा काम

सरकारी ऐप Umang भारतीय नागरिकों को 265 सरकारी डिपार्टमेंट की 21,624 सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। इस ऐप में न केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, मेरा राशन जैसी कई सर्विसेज मिलेंगी। लेकिन...

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Thu, 21 Oct 2021 08:02 AM
हमें फॉलो करें

सरकारी ऐप Umang भारतीय नागरिकों को 265 सरकारी डिपार्टमेंट की 21,624 सेवाओं तक पहुंच प्रदान करता है। इस ऐप में न केवल आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, मेरा राशन जैसी कई सर्विसेज मिलेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सरकार के उमंग ऐप का उपयोग करके पासपोर्ट बनवा सकते हैं साथ ही कई पासपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन में Umang App डाउनलोड करना होगा। आइये आपको बताते हैं कि पासपोर्ट से जुड़ी कौन-कौन सी सर्विस आपको इस ऐप पर मिलेंगी: 

 

 

फोन पर कैसे करें उमंग ऐप का इस्तेमाल 

पासपोर्ट बनवाने के लिए Google Play Store या iOS स्टोर से उमंग ऐप डाउनलोड करें। इंस्टाल होने के बाद ऐप खोलें और रजिस्ट्रेशन करें। इस प्रक्रिया के दौरान इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है। इसके बाद अपना mPin सेट करना होगा। साथ ही कुछ सिक्योरिटी से जुड़े सवालों के जवाब देते हुए अपने आधार कार्ड की डिटेल्स भरनी होगी। अगर चाहें तो आधार डिटेल्स के ऑप्शन को छोड़ा भी सकते हैं। इसके साथ हो आप इस ऐप को 9718397183 नंबर पर मिस कॉल करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।

 

 

Umang App पर पासपोर्ट मिलने सेवा की बात करें तो ऐसी कई सेवाएं हैं, जिन्हें भारतीय नागरिक एक्सेस कर सकते हैं। 

1. विभिन्न प्रकार के पासपोर्ट के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं इसकी जांच करें।

2. नए, रीइशू और पीसीसी पासपोर्ट पर कितना चार्ज लगेगा इसको कैलकुलेट करें।

3. निकटतम पासपोर्ट केंद्र का पता लगाएँ।

4. अपने एप्लीकेशन का करंट स्टेटस जानें।

5. अपॉइंटमेंट के लिए आसानी से उपलब्धता की जांच करें।

बता दें कि आप उमंग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सरकार की पासपोर्ट सेवा का उपयोग कर सकते हैं। 

ऐप पर पढ़ें