Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Truke Horizon W20 smartwatch with GPS and BP Moniter Feature at Price Under Rs 3000 check All details - Tech news hindi

पूरे 45 दिन चलेगी Truke Horizon W20 स्मार्टवॉच, सटीक GPS के साथ BP भी मापेगी, कीमत ₹3000 से कम

ट्रूक ने भारत में जीपीएस, ग्लोनास और अन्य फीचर्स के साथ अपनी शानदार दिखने वाली ट्रूक होराइजन डब्ल्यू20 (Truke Horizon W20) स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत ₹2949 है और वर्तमान...

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 12 March 2022 12:32 PM
हमें फॉलो करें

ट्रूक ने भारत में जीपीएस, ग्लोनास और अन्य फीचर्स के साथ अपनी शानदार दिखने वाली ट्रूक होराइजन डब्ल्यू20 (Truke Horizon W20) स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच की कीमत ₹2949 है और वर्तमान में फ्लिपकार्ट के माध्यम से उपलब्ध है। हालांकि, फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार वॉच की एमआरपी ₹6999 यानी ई-कॉमर्स साइट पर ये 57% छूट के साथ उपलब्ध है। नई वॉच में क्या है खास चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

100+ वॉच फेस का सपोर्ट
ट्रूक होराइजन W20 स्मार्टवॉच में 1.69 इंच का फुल स्क्रीन टच कलर IPS डिस्प्ले है जो 100 से अधिक क्लाउड बेस्ड वॉच फेस के साथ आती है। जीपीएस और ग्लोनास फीचर यूजर को बेहतर और सटीक नेविगेशनल प्रदान करते है। वॉच IP68 वाटर-रेसिस्टेंट रेटेड है। वॉच में एक मजबूत एल्युमिनियम अलॉय केसिंग मिलता है। 

45 दिन का स्टैंडबाय टाइम
इसमें कई स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच में 300mAh की बैटरी है जो सामान्य उपयोग पर 7 दिन तक, GPS के साथ 5 दिन तक और स्टैंडबाय मोड पर 45 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

BP भी मापेगी स्मार्टवॉच
वॉच ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ आती है और इसे एंड्रॉइड और आईओएस दोनों डिवाइस के साथ ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्रूक होराइजन W20 में हार्ट रेट, बीपी, ब्लड-ऑक्सीजन (SpO2) और स्लीप मॉनिटरिंग भी उपलब्ध है।

तीन कलर में उपलब्ध
सस्ती कीमत के अलावा कई अन्य फीचर्स भी ट्रूक होराइजन W20 स्मार्टवॉच की अपील को बढ़ाती हैं। इनमें स्मार्ट नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और वेदर अपडेट शामिल हैं। ट्रूक होराइजन W20 के ब्लैक, रेड और ग्रीन कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट के माध्यम से ₹2949 में उपलब्ध हैं।

ऐप पर पढ़ें