नए होने वाले है Xiaomi, Redmi और POCO के इतने सारे फोन, लिस्ट में देखें मॉडल का नाम
Xiaomi, Redmi और POCO के ढेर सारे स्मार्टफोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। कंपनी जल्द ही MIUI 15 अपडेट जारी करने वाली है, जिससे पुराने फोन में भी नए फोन जैसा एक्सपीरियंस मिलेगा।

Xiaomi, Redmi और POCO के ढेर सारे स्मार्टफोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। कंपनी जल्द ही नया एमआईयूआई अपडेट जारी करने वाली है, जो पुराने फोन में भी नए फोन जैसे एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। Xiaomi ने पिछले महीने अपने अपकमिंग कस्टम इंटरफेस MIUI 15 की एक झलक पेश की थी, लेकिन इसके फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। यह अफवाह है कि Redmi K60 Ultra, MIUI 15 चलाने वाला पहला फोन होगा। अब Xiaomiui ने ऐसे संभावित डिवाइसेस की लिस्ट पब्लिश की है, जिन्हें MIUI 15 अपडेट मिलेगा। हालांकि Xiaomi की तरफ से ऑफिशियल लिस्ट फिलहाल नहीं आई है। कहा जा रहा है कि एमआईयूआई 15 को नवंबर में लॉन्च किया जाएगा और यूजर्स इस अपकमिंग इंटरफेस में मिलने वाले नए फीचर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आइए उन सभी Xiaomi फोन और डिवाइसेस की लिस्ट देखें, जिन्हें MIUI 15 अपडेट मिलने की उम्मीद है। (नोट: लेकिन ध्यान रहें कि यह ऑफिशियल लिस्ट नहीं है। इस लिस्ट को Xiaomiui द्वारा बनाया गया है।)
MIUI 15 के लिए एलिजिबल Xiaomi डिवाइस की लिस्ट:
शाओमी 13टी/13टी प्रो
शाओमी मिक्स फोल्ड 1/2/3
शाओमी सिवी 1/1एस/2/3
शाओमी पैड 6/प्रो/मैक्स
शाओमी 13/प्रो/लाइट/अल्ट्रा
शाओमी 12/12एक्स/12टी/12 प्रो/12एस अल्ट्रा
शाओमी 12टी प्रो/12एस/12एस प्रो/लाइट
शाओमी 12एस आयाम
शाओमी पैड 5/प्रो
शाओमी 11आई/हाइपरचार्ज
शाओमी एमआई 11/11एक्स/11एक्स प्रो/11i/प्रो/एलई
शाओमी 11 अल्ट्रा/लाइट 4G/लाइट एनई/लाइट 5G
MIUI 15 के लिए एलिजिबल Redmi डिवाइस की लिस्ट:
रेडमी के60/के60ई/के60 प्रो/के60 अल्ट्रा
रेडमी पैड/एसई
रेडमी के40/प्रो/प्रो+/गेमिंग
रेडमी नोट 10 5G/प्रो
रेडमी नोट 10एस/नोट 10 प्रो 5G
रेडमी 10/प्राइम
रेडमी नोट 11/प्रो/+/4G/11टी/प्रो 5G/प्रो+
रेडमी नोट 11 प्रो 5G/11ई/11एस 5G/11 एसई
रेडमी नोट 11टी प्रो/11टी प्रो+/11आर
रेडमी के50 प्रो/के40एस/के50/K50i/के50आई प्रो
रेडमी के50 अल्ट्रा/के50 गेमिंग
रेडमी 10 प्राइम+ 5G/रेडमी 10 5G
रेडमी 11 प्राइम/5G
रेडमी नोट 12/प्रो/प्रो+/प्रो एक्सप्लोरर
रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड/12 प्रो 4जी/12एस
रेडमी नोट 12 टर्बो/12आर प्रो/12आर/12 5G
रेडमी 12/12सी
MIUI 15 के लिए एलिजिबल POCO डिवाइस की लिस्ट:
पोको एक्स5 5G/एक्स5 प्रो 5G
पोको एम6 प्रो
पोको एफ5
पोको सी55
पोको एफ5 प्रो
पोको एम5/एम5एस
पोको एक्स4 जीटी
पोको एफ4/जीटी
पोको एम04 4G/5G/प्रो/प्रो 5G
पोको एक्स4 प्रो 5G
इसके अलावा, ऐसी संभावना है कि रेडमी 10 पावर, रेडमी 10सी, भारत के लिए रेडमी 10 और एमआई 10एस को भी MIUI 15 अपडेट मिल सकता है।
चलिए जानते हैं MIUI 15 में क्या क्या नया मिलेगा:
कस्टमाइजेशन: एआई-जनरेटेड वॉलपेपर के साथ क्लॉक, डेट और वेदर चेंज समेत एनहांस्ड लॉक स्क्रीन कस्टमाइजेशन ऑप्शन।
प्राइवेसी: बेहतर प्राइवेसी फीचर्स, जैसे पुराने एंड्रॉइड ऐप इंस्टॉलेशन को ब्लॉक करना और पिन एंट्री एनिमेशन को डिसेबल करना।
परफॉर्मेंस: MIUI 14 की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस एफिशियंसी।
कैमरा: फोटो और वीडियो के लिए अल्ट्रा एचडीआर सपोर्ट जैसे संभावित एडिशन।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


