फोटो गैलरी

Hindi News गैजेट्सदुनियाभर की भौगोलिक स्थिति बताएंगे ये शानदार एप 

दुनियाभर की भौगोलिक स्थिति बताएंगे ये शानदार एप 

भारत समेत विश्वभर की भौगोलिक स्थिति समझने के लिए लंबे-चौड़े मैप या फिर मोटी-मोटी किताबें रखते लोगों को आपने देखा होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल प्लेस्टोर पर ऐसे कई  एप हैं जो सभी देशों की...

दुनियाभर की भौगोलिक स्थिति बताएंगे ये शानदार एप 
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 13 Jul 2017 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत समेत विश्वभर की भौगोलिक स्थिति समझने के लिए लंबे-चौड़े मैप या फिर मोटी-मोटी किताबें रखते लोगों को आपने देखा होगा। मगर क्या आप जानते हैं कि गूगल प्लेस्टोर पर ऐसे कई  एप हैं जो सभी देशों की भौगोलिक जानकारी उपलब्ध कराते हैं। इससे न सिर्फ सामान्य ज्ञान में इजाफा होता है बल्कि ये एप प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

इंडिया एटलस 

गूगल प्लेस्टोर पर मुफ्त में मौजूद India Atlas एप भारत की भौगोलिक स्थिति की बारे में बारीकी से जानकारी उपलब्ध कराता है। इस एप में अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार भारत के सभी राज्यों की सूची मौजूद है। इस सूची में से जिस राज्य के बारे में यूजर जानना चाहते हैं,उस नाम पर क्लिक कर दें। इसके बाद उस राज्य से जुड़ी जानकारी फोन स्क्रीन पर आ जाएगी। यह एप हर एक राज्य में रेल मार्ग से लेकर सड़क मार्ग तक की जानकारी देता है। इसमें राज्यों के जिलो तक की जानकारी उपलब्ध है। यह खाली मैप भी उपलब्ध कराता है जिस पर यूजर अपनी इच्छानुसार कुछ भी लिख सकते हैं और उसका प्रिंट निकाल सकते हैं। मिसाल के तौर पर खाली मैप पर यूजर राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यपाल का नाम लिख सकते हैं जिससे उन नाम को याद करने में आसानी होगी।

वर्ल्ड मैप एटलस 2017

इस एप की मदद से यूजर 250 से अधिक देशों की जानकारी अपने फोन स्क्रीन पर प्राप्त कर सकते हैं। इस एप में राष्ट्रीय झंडा, मुद्रा, अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन कोड, मैप पर लोकेशन, भाषाओं का नाम और संख्या और अर्थव्यवस्था की जानकारी दी जाती है। यहां तक की एप में उस देश में मौजूद बड़ी नदियों के नाम शामिल किए गए हैं। इसमें हर देश की सीमाओं के बारे में बताया गया है जिससे यूजर को सभी देशों के बीच रिश्ते समझने में आसानी होगी। इस एप की उपयोगिता को देखते हुए इसे गूगल प्लेस्टोर पर पांच में से 4.2 रेटिंग दी गई है। यह एप गूगल प्लेस्टोर पर world map atlas 2017 नाम से मौजूद है। 

वर्ल्ड फैक्टबुक डॉट कंट्रीस इंफो

World Factbook. Countries Info  नाम वाले इस एप को चलाने में किसी भी तरह की तकनीकी ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। इसमें सभी देशों के नाम अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार एक सूची में दिए गए हैं। स्क्रीन पर ऊपर की ओर वर्ल्ड नाम की श्रेणी है उस पर क्लिक करते ही दुनियाभर के देशों के राष्ट्रीय झंडे आ जाएंगे जिनके आगे उनके देश का नाम लिखा होगा और इसके बाद जनसंख्या। इस एप में कई देशों की तुलना करने का भी विकल्प है जिसके लिए स्क्रीन पर नीचे की ओर ‘कम्पेयर’ नाम का विकल्प को दबाना होगा। इस एप को गूगल प्लेस्टोर पर पांच में से 4.6 रेटिंग दी गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें