6,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Tecno Spark 7 लॉन्च, कीमत 7,499 से शुरू

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 7 (Tecno Spark 7) लॉन्च हुआ है। यह कंपनी के Tecno Spark 6 Air का सक्सेसर मॉडल है। फोन की शुरुआत कीमत 7500 रुपये से भी कम है। स्मार्टफोन की खासियत...

6,000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Tecno Spark 7 लॉन्च, कीमत 7,499 से शुरू

भारत में नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 7 (Tecno Spark 7) लॉन्च हुआ है। यह कंपनी के Tecno Spark 6 Air का सक्सेसर मॉडल है। फोन की शुरुआत कीमत 7500 रुपये से भी कम है। स्मार्टफोन की खासियत इसकी 6,000mAh की बैटरी है और डुअल रियर कैमरा है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है और इसका मुकाबला पोको सी3, रियलमी सी21 और रेडमी 9ए जैसे स्मार्टफोन्स के साथ है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी डीटेल्स

Tecno Spark 7 की कीमत और ऑफर्स
स्मार्टफोन दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,499 रुपये है। यह तीन रंगों- मैग्नेट ब्लैक, मॉर्फियस ब्लू, और स्प्रूस ग्रीन में आता है। फोन की ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली सेल 16 अप्रैल को होगी। टॉप ऑफर के तहत कंपनी 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद इसे 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ध्यान रहे कि यह ऑफर सीमित समय के लिए होगा। 

यह भी पढ़ें: 10 सेकेंड में बिक गए 110 करोड़ रुपये से ज्यादा के रियलमी फोन, जानें डीटेल

टेक्नो स्पार्क 7 के स्पेसिफिकेशंस
यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉइड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। इसमें 3 जीबी तक की रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज के साथ MediaTek Helio A20 प्रोसेसर मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए अलग से स्लॉट मिलता है। 

यह भी पढ़ें: 5000 रुपये से कम में खरीदें जियोनी स्मार्टफोन, फ्लिपकार्ट पर ऑफर

फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके साथ में डुअल LED फ्लैश दी गई हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह 41 दिन का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसमें रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 

Vishal Kumar

लेखक के बारे में

Vishal Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।