Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़tecno pova 5 smartphone launched with 6000mah battery 16gb ram and 50mp camera check details - Tech news hindi
आ गया 16GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश फोन, इसमें 50MP कैमरा भी

आ गया 16GB रैम और 6000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश फोन, इसमें 50MP कैमरा भी

संक्षेप: टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Tecno Pova 5 को लॉन्च कर दिया है। फोन 50MP कैमरा, 16GB तक रैम और 6000mAh बैटरी के साथ आता है। देखें कितनी है कीमत

Fri, 30 June 2023 12:49 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन के तौर पर Tecno Pova 5 को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का 4G स्मार्टफोन है और कंपनी ने फिलहाल इसे चुनिंदा बाजारों में लॉन्च किया है। टेक्नो के इस नए फोन में होल पंच कटआउट और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप है और सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर पर चलता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी है और 10W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। हैवी फीचर्स होने के बावजूद फोन की कीमत बेहद कम है। चलिए डिटेल में बताते हैं कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ....

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Tecno Pova 5 की कीमत
Tecno Pova 5 की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी कीमत के बारे में कोई घोषणा नहीं की गई है। कंपनी ने इसे एम्बर गोल्ड, हरिकेन ब्लू और मेचा ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है और इसमें रोबोट मेचा से इंस्पायर्ड डिजाइन है। बता दें कि, Tecno Pova 4 को पिछले साल दिसंबर में भारत में सिंगल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह क्रायोलाइट ब्लू और यूरेनोलिथ ग्रे कलर्स में उपलब्ध है। Gsmarena की एक रिपोर्ट के अनुसार, हैंडसेट जल्द ही साउथ-ईस्ट एशिया, मिडिल-ईस्ट और लैटिन अमेरिका में उपलब्ध होगा।

फोन में 16GB तक रैम का सपोर्ट
Tecno Pova 5 एंड्रॉइड पर बेस्ड हाईओएस 13 पर चलता है और इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। यह 6nm मीडियाटेक हेलियो G99 प्रोसेसर से लैस है, जो 8GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 8GB तक वर्जुअल रैम का सपोर्ट मिलता है, यानी फोन में 16GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा। हीट मैनेजमेंट के लिए, फोन में नॉन कंडक्टिव वैक्यूम मेटलाइजेशन (एनसीवीएम) कोटिंग भी है।

60 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन
टेक्नो पोवा 4 की तरह, नए मॉडल में एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें डेप्थ सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, फ्रंट में 8-मेगापिक्सेल का कैमरा है। इसमें डीटीएस ऑडियो तकनीक से लैस डुअल स्टीरियो स्पीकर भी हैं। फोन में 45W चार्जिंग सपोर्ट और 10W रिवर्स चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जिंग तकनीक से फोन 21 मिनट से कम समय में 0 से 50% तक और 60 मिनट में 100% तक चार्ज हो जाता है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।