पहली बार ₹10 हजार के अंदर 16GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला फोन, चंद घंटों में खत्म होने वाली है डील

Apr 10, 2023 03:38 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन Infinix Hot 30i के लिए आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है और फ्लिपकार्ट सेल में 16GB रैम वाला इसका वेरियंट 10,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है।

पहली बार ₹10 हजार के अंदर 16GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला फोन, चंद घंटों में खत्म होने वाली है डील

नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त सबसे ज्यादा महत्व जिन बातों को दिया जाता है, फोन की परफॉर्मेंस भी उनमें से एक है। आप कभी नहीं चाहेंगे कि चंद महीनों बाद आपका नया फोन हैंग करने लगे और रुक-रुककर चले। भले ही आपका बजट 10,000 रुपये से कम हो, लिमिटेड टाइम ऑफर के साथ आप इतनी कम कीमत में भी 16GB रैम वाला स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। यह जबर्दस्त मौका नए Infinix Hot 30i स्मार्टफोन खरीदने वालों को मिल रहा है और डील चंद घंटों में खत्म होने वाली है।

लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर पिछले कुछ दिनों से मोबाइल बोनांजा सेल चल रही है, जिसका आज आखिरी दिन है। यानी कि आज रात 12 बजे तक की सेल में मिल रहे जबर्दस्त डिस्काउंट्स का फायदा मिलेगा। सेल में Infinix Hot 30i बजट फोन भी बंपर छूट पर मिल रहा है। इस फोन में मिलने वाली  Infinix MemFusion technology के जरिए इसकी इंस्टॉल्ड रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन और भी कम कीमत में आपका हो सकता है। 

बंपर छूट पर ऐसे खरीदें Infinix Hot 30i 
भारतीय मार्केट में इनफिनिक्स के 8GB इंस्टॉल्ड रैम और 128GB स्टोरेज वाले स्मार्टफोन Infinix Hot 30i की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। फ्लिपकार्ट पर 16 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद यह मॉडल 9,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान की स्थिति में फोन पर 5 पर्सेंट अतिरिक्त कैशबैक का फायदा भी मिल रहा है। 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट ग्राहक केवल 8,199 रुपये में खरीद सकते हैं। 

Infinix Hot 30i खरीदते वक्त अगर ग्राहक पुराना एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 7,650 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है, जिसकी वैल्यू पुराने स्मार्टफोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करती है। यह डिवाइस ग्लेशियर ब्लू और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है। 

ऐसे हैं Infinix Hot 30i के स्पेसिफिकेशंस
इनफिनिक्स के बजट स्मार्टफोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट और 500nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस डिस्प्ले पर पांडा ग्लास की सुरक्षा भी दी गई है। ऑक्टा कोर G37 प्रोसेसर के साथ आने वाले इस डिवाइस में Android 12 पर आधारित XOS 12 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है और डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड स्लॉट की मदद से इसका स्टोरेज 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन के रियर पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और दूसरे AI लेंस वाला डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और इसमें लंबे बैकअप के लिए 5000mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी भी दी गई है। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।