टोल भरने से मिल जाएगी छुट्टी, आपके हजारों रुपये बचाएगी Google Maps की ट्रिक

Dec 27, 2023 06:22 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गूगल मैप्स ऐप में मिलने वाली एक खास ट्रिक की मदद से टोल की बचत की जा सकती है। ऐप की सेटिंग्स में बदलाव करते हुए यूजर्स ऐसे रास्ते चुन सकते हैं, जिनपर किसी टोल का भुगतान नहीं करना पड़ता।

टोल भरने से मिल जाएगी छुट्टी, आपके हजारों रुपये बचाएगी Google Maps की ट्रिक

लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो गाड़ी का टैंक फुल करवाने के अलावा टोल टैक्स भरने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। कई बार लंबे सफर पर हजारों रुपये का टोल भरना पड़ जाता है लेकिन इस टोल से छुट्टी पाने का तरीका आपके फोन में ही मौजूद है। दुनिया की सबसे लोकप्रिय नेविगेशन ऐप Google Maps की मजेदार ट्रिक आपका काम आसान कर सकती है। 

गूगल मैप्स पर यूजर्स को टोल भरने से छुट्टी देने वाला खास फीचर शामिल किया गया है और इससे जुड़ी खास ट्रिक आपकी बचत में मदद कर सकती है। Google Maps पर ना सिर्फ टोल रोड की जानकारी दिख जाती है, बल्कि इससे बचने का विकल्प भी सिंगल टैप पर मिल जाता है। आपको नीचे बताए गए आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

एंड्रॉयड और iOS यूजर्स फॉलो करें ये स्टेप्स
- गूगल मैप्स ऐप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपेन करें।
- अब आपको जहां जाना है, उस लोकेशन को सर्च करें और डायरेक्शंस पर टैप करें। 
- इसके बाद आपको दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे तीन डॉट्स पर टैप करना होगा। 
- यहां आपको ऑप्शंस में जाने के बाद Avoid Tolls या Avoid Motorways के सामने दिख रहे टॉगल को ऑन करना होगा। 

गूगल मैप्स इसके बाद आपको वही रास्ता दिखाएगा, जिसपर आपको किसी टोल या फीस का भुगतान ना करना पड़े। हालांकि, इसके लिए आपको कई बार लंबे या वैकल्पिक रास्ते पर जरूर जाना पड़ सकता है। इसके अलावा बेशक आपको सफर में थोड़ा वक्त ज्यादा लगे लेकिन आप हाईवे के मुकाबले कम ट्रैफिक में ड्राइव कर सकेंगे। साथ ही आप जब चाहें, इस सेटिंग में बदलाव कर सकते हैं। 

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।