Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Samsung Galaxy A12 and Galaxy A02s receiving Android 11-based One UI 3 1 update

Samsung के इन दो फोन्स को मिल रहा One UI 3.1 अपडेट, आएंगे कई नए फीचर्स

सैमसंग अपने दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s के लिए एंड्रॉइड 11 बेस्ड वन यूआई 3.1 अपडेट जारी कर रही है। पहले इस अपडेट के रूस के यूजर्स को दिया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों या हफ्तों...

Samsung के इन दो फोन्स को मिल रहा One UI 3.1 अपडेट, आएंगे कई नए फीचर्स
Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 May 2021 02:42 PM
हमें फॉलो करें

सैमसंग अपने दो स्मार्टफोन Samsung Galaxy A12 और Galaxy A02s के लिए एंड्रॉइड 11 बेस्ड वन यूआई 3.1 अपडेट जारी कर रही है। पहले इस अपडेट के रूस के यूजर्स को दिया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों या हफ्तों में इसे दूसरे देशों में भी जारी किया जाएगा। इन दोनों ही फोन्स को कंपनी ने नवंबर 2020 में लॉन्च किया था। उस समय फोन एंड्रॉइड 10 आधारित यूजर इंटरफेस के साथ आता था। 

बदल जाएंगे फोन के फीचर्स
वन यूआई 3.1 अपडेट के बाद सैमसग गैलेक्सी ए12 और गैलेक्सी A02s स्मार्टफोन्स में कई नए फीचर्स आ जाएंगे। इन फोन्स में पहले से पहले यूजर इंटरफेस, ज्यादा लॉक स्क्रीन विजेट, वन-टाइम परमिशन, चैट बबल, और बेहतर सिक्यॉरिटी फीचर्स दिए जाएंगे। यूजर्स को नया Eye comfort shield फीचर मिलेगा, जिसका काम डिस्प्ले की ब्लू लाइट इफेक्ट को कम करना है। जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है। 

ऐसे डाउनलोड करें नया अपडेट
रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी ए12 का अपडेट मई 2021 एंड्रॉइड सिक्यॉरिटी पैच और गैलेक्सी ए02 का अपडेट अप्रैल 2021 एंड्रॉइड सिक्यॉरिटी पैच के साथ आएगा। नया अपडेट का साइज कितना है, इस बारे में नहीं कहा जा सकता। अगर आपके पास भी इन दोनों में से कोई फोन है तो आपको नोटिफिकेशन के जरिए अपडेट की जानकारी मिल जाएगा। इसे डाउनलोड करने के लिए आपको फोन की Settings फिर Software updates में जाना होगा। यहां आपको Download का ऑप्शन मिल जाएगा। 

ऐप पर पढ़ें