Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Roposo crosses 100 million mark on Google Play Store

Roposo ने गूगल प्ले स्टोर पर पार किया 10 करोड़ का आंकड़ा, टिकटॉक बंद होने का असर

कुछ महीने पहले भारत में चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके बाद भारतीय बाजार में कई शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप आ गए। इनमें से ही एक ऐप है रोपोसो। जो टिकटॉक की तरह ही लोगों को शॉर्ट वीडियो शेयर...

Nootan Vaindel लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 Oct 2020 03:51 PM
हमें फॉलो करें

कुछ महीने पहले भारत में चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया जिसके बाद भारतीय बाजार में कई शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप आ गए। इनमें से ही एक ऐप है रोपोसो। जो टिकटॉक की तरह ही लोगों को शॉर्ट वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म देता है। शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप रोपोसो ने घोषणा की है कि वो ऐसा पहला भारतीय ऐप बन गया है जिसने गूगल प्ले स्टोर पर 100 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है।रोपोसो की मालिकाना कंपनी ग्लांस ने कहा कि ऐसा करना उनके लिए बहुत खुशी की बात है। ग्लांस मई 2020 में ही 100 मिलियन तक पहुंच गया था। कंपनी ने कहा ग्लांस के पास अब देश के दो सबसे बड़े कंटेंट प्लेटफॉर्म हैं रोपोसो और ग्लेंस, जो मेड इन इंडिया हैं और सामूहिक रूप से भारत के 40% स्मार्टफोन यूजर्स तक पहुंचते हैं।
कंपनी के फाउंडर और सीईओ ने कहा, “हमें 100 मिलियन यूजर्स को पार करने वाला पहला भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप होने पर गर्व है। यह रोपोसो के लिए और कंटेंट क्रिएटर्स के प्रति भारतीय यूजर्स के जबरदस्त प्रेम को दर्शाता है। ग्लांस और रोपोसो के साथ हमारे पास सबसे बड़े #MadeInIndia प्लेटफॉर्म हैं जो सामूहिक रूप से भारत के 40% स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचते हैं। हम इस सफलता के निर्माण की उम्मीद करते हैं और भारत को अमेरिका और चीन के साथ एक प्रमुख डिजिटल हब के रूप में स्थापित करने में मदद करते हैं।"

यह भी पढ़ें-लेदर फिनिश के साथ सामने आया Realme Q2 सीरीज का टीजर, यहां जाने स्पेसिफिकेशन्स
रोपोसो एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है जो 12 भाषाओं में उपलब्ध है। इसे हर रोज 2 बिलियन व्यूज मिलते हैं। कुछ महीनों पहले भारत में चीनी ऐप टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था जिसके बाद से बाजार में कई भारतीय ऐप भी आ गए थे। कंपनी का कहना है कि टिकटॉक के बैन होने के दो दिनों के भीतर ही कंपनी ने 22 लाख ग्राहकों को जोड़ लिया था।

ऐप पर पढ़ें