Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़reliance jio jobs around 80000 how to apply for jio jobs at jio com

Reliance Jio में 80,000 पदों पर होंगी भर्तियां, jio.com की मदद से करें अप्लाई

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio इस साल 80 हजार लोगों को नौकरियां देने की योजना बना रहा है। यह जानकारी Reliance Jio के वरिष्ठ अधिकारी ने दी। Jio में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को जियो की...

Reliance Jio में 80,000 पदों पर होंगी भर्तियां, jio.com की मदद से करें अप्लाई
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Fri, 27 April 2018 06:15 PM
हमें फॉलो करें

टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio इस साल 80 हजार लोगों को नौकरियां देने की योजना बना रहा है। यह जानकारी Reliance Jio के वरिष्ठ अधिकारी ने दी। Jio में काम करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को जियो की आधिकारिक वेबसाइट jio.com पर जाना होगा।

Reliance Jio के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी संजय जोग ने एक इवेंट में बताया कि इस समय कंपनी में तकरीबन 1,57,000 कर्मचारी काम कर रहे हैं। मैं कहना चाहूंगा कि यह संख्या और 75000 से लेकर 80000 तक बढ़े।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने तकरीबन छह हजार कॉलेजों से पार्टनरशिप किया है। इसमें टेक्निकल इंस्टीट्यूट भी शामिल हैं। Jio में नौकरी के बारे में जोग ने बताया कि यह रेफरल के अलावा सोशल मीडिया की मदद से भी की जाएगी। 

ऐसे कर सकते हैं Reliance Jio में अप्लाई 

Reliance Jio में अप्लाई करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को Jio की आधिकारिक वेबसाइट www.jio.com पर जाना होगा। इसके बाद वहां आपको https://careers.jio.com/frmapplication.aspx पर जाना होगा। अब आप वहां अपना रिज्यूमे अपलोड कर सकते हैं। 

ऐप पर पढ़ें