
Jio के 84 दिन वाले सबसे सस्ते रिचार्ज, आखिरी वाला सिर्फ 395 रुपये का, देखें लिस्ट
84 दिन वाले प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए सटीक रहते हैं, जिन्हें थोड़ा लॉन्ग टर्म प्लान चाहिए, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। हम आपके लिए जियो के सबसे सस्ते 84 दिन वाले प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं
रिलायंस जियो के पास कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से रिचार्ज प्लान की एक लंबी लिस्ट है। 84 दिन वाले प्लान ऐसे ग्राहकों के लिए सटीक रहते हैं, जिन्हें थोड़ा लॉन्ग टर्म प्लान चाहिए, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। यहां हम आपके लिए जियो के सबसे सस्ते 84 दिन वाले प्लान की लिस्ट लेकर आए हैं। यह लिस्ट महंगे से सस्ते की तरफ जाएगी। यानी सबसे आखिरी प्लान सबसे सस्ता होगा।

Jio का 719 रुपये का प्लान
यह कंपनी के तीन सबसे सस्ते 84 दिन वाले प्लान में सबसे महंगा है। प्लान में आपको हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस के साथ जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: ₹15 हजार के बजट में 5 बेस्ट फोन्स की लिस्ट, फीचर्स देख खुश हो जाएगा दिल
Jio का 666 रुपये का प्लान
यह प्लान रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ आता है। 84 दिनों में आपको कुल 126 जीबी डेटा मिल जाएगा। इसके साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं। आपको जियो ऐप्स का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।
Jio का 395 रुपये का प्लान
यह कंपनी का सबसे सस्ता 84 दिन का प्लान है। प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और कुल 1000 एसएमएस के साथ कुल 6 जीबी डेटा दिया जाता है। इस डेटा का इस्तेमाल आप वैलिडिटी के दौरान कभी भी कर सकते हैं। इसके साथ ही जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है।

लेखक के बारे में
Vishal Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




