दिल खुश कर देगा Jio और Airtel का 148 रुपये का प्लान, भारी-भरकम डेटा के साथ FREE मिलेंगे 15 OTT ऐप्स

Himani Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अगर आप स्पेशल शो और सीरीज देखने के शौक़ीन हैं तो रिलायंस जियो का ये प्लान आपके काम है। जियो के पास 150 रुपये से कम का एक खास प्लान है जो 12 OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। जानिए डिटेल्स:

दिल खुश कर देगा Jio और Airtel का 148 रुपये का प्लान, भारी-भरकम डेटा के साथ FREE मिलेंगे 15 OTT ऐप्स

अगर आप स्पेशल शो और सीरीज देखने के शौक़ीन हैं तो रिलायंस जियो का ये प्लान आपके काम है। जियो के पास 150 रुपये से कम का एक खास प्लान है जो 12 OTT प्लेटफार्म के सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। यदि आप एक किफायती ओटीटी बंडल प्रीपेड प्लान की तलाश में हैं, तो Jio का 148 रुपये एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आइए अब आपको डिटेल में बताते हैं जियो के इस बेस्ट ओटीटी प्लान के बेनेफिट्स के बारे में:

रिलायंस जियो के 148 रुपये वाले प्लान के फायदे
Jio का 148 रुपये का प्लान एक नया पेश किया गया प्लान है जो JioTV प्रीमियम के साथ आता है। 148 रुपये का प्लान 10GB डेटा के साथ आता है। यह एक डेटा वाउचर है और यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसे खरीदने से पहले आपके पास कंपनी का एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए। 

ये भी पढ़ें:- 99% लोग स्मार्टफोन चार्ज करते समय कर रहे गलतियां, आपकी आदतें फोन को कर देंगी बेकार

जियो के प्लान में मिलेंगे ये 12 OTT प्लेटफार्म 
इस प्लान में Sony LIV, ZEE5, JioCinema Premium, Liongate Play, Discovery+, Sun NXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Docubay, EPIC ON और Hoichoi का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिन्हें आप JioTV App के जरिए देख सकते हैं। कंपनी ने बताया कि प्लान में 28 दिनों के लिये जियोसिनेमा प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसका कूपन मायजियो अकाउंट में क्रेडिट किया जाएगा।

Airtel के 148 रुपये वाले प्लान के फायदे 
बता दें कि एयरटेल भी 148 रुपये का एक प्लान पेश करती है। जिसमें वो कुल 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म का फ्री सब्सक्रिप्शन देती है। एयरटेल के इस प्लान में आपको 15GB डेटा भी ऑफर किया जाता है। इसके साथ कंपनी एक्सस्ट्रीम प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्रवाइड कराती है। इसमें SonyLIV , Lionsgate Play, ManoramaMax, Hoichoi, Eros Now, Ultra, ShemarooMe, Namma Flix Epic On, Divo, ShortsTV, KLIKK, Dollywood Play, Docubay और Hungama Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

ये भी पढ़ें:- Jio-Airtel की इस कंपनी ने उड़ाई नींद, 2 रुपये रोज खर्च कर पूरे साल चलेगा फर्राटेदार Internet

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।