Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Reliance Jio 399 Jiofiber plan with unlimited data and calling - Tech news hindi

₹399 में पूरी फैमिली के लिए इंटरनेट, Jio का जबर्दस्त प्लान, महीना भर अनलिमिटेड डेटा

संक्षेप: आज हम आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में जो आपकी जरूरत को अकेला ही खत्म कर सकता है। इसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह प्लान जियो फाइबर का है, जिसकी कीमत 399 रुपये है। जानें...

Thu, 14 July 2022 09:12 AMVishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
₹399 में पूरी फैमिली के लिए इंटरनेट, Jio का जबर्दस्त प्लान, महीना भर अनलिमिटेड डेटा

रिलायंस जियो के पास ढेरों प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान हैं। अधिकतर परिवार में अलग-अलग लोग अपने इंटरनेट के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराते हैं। लेकिन जियो का एक प्लान आपकी जरूरत को अकेला ही खत्म कर सकता है। आज हम आपको रिलायंस जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह प्लान जियो फाइबर का है, जिसकी कीमत 399 रुपये है।

JioFiber 399 plan
हम जिस प्लान की बात कर रहे हैं, वह जियो का ब्रॉडबैंड प्लान है। जियोफाइबर के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 399 रुपये (जीएसटी अलग) है। खास बात है कि प्लान में इतना डेटा मिलता है कि अगर परिवार में 5 लोग भी रहते हैं, तब भी शायद ही खत्म हो पाए। 

डेटा के साथ कॉलिंग भी
दरअसल इस प्लान में कंपनी महीनाभर के लिए अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। आपको डेटा की स्पीड 30Mbps की मिलने वाली है। आप इसके जरिए 10 स्मार्टफोन्स और कई स्मार्ट डिवाइसेस कनेक्ट कर सकते हैं। खास बात है कि इसमें आपको एक लैंडलाइन नंबर भी दिया जाता है, जिसके जरिए आप अनलिमिटेड कॉलिंग भी कर सकते हैं। कॉलिंग सुविधा होने से यह आपके स्मार्टफोन को रिचार्ज कराने की जरूरत भी खत्म करता है। 

किन लोगों के लिए फायदेमंद
अगर आपका वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, तो यह आपको बढ़िया काम आ सकता है। कोई महिला हाउस वाइफ हैं और अधिकतर समय घर पर ही रहती हैं, तब उनके लिए भी शानदार रहेगा। इसके अलावा यह आपके स्मार्ट टीवी से लेकर बाकी डिवाइसेस के इंटरनेट की भी पूर्ति करेगा।