Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi to Moto Smartphone under rupees 10000 on Flipkart big billion days sale - Tech news hindi

Flipkart Sale: 10 हजार से कम में 5 बेस्ट स्मार्टफोन, 4 कैमरा और 6000mAh तक बैटरी

फ्लिपकार्ट पर आप कई स्मार्टफोन्स को छूट पर खरीद सकते हैं। यहां हम रेडमी से लेकर मोटो तक के कई फोन्स 10 हजार से कम में मिल रहे हैं। हम आपको लिए ऐसे ही 5 जबर्दस्त फोन्स की लिस्ट लाए हैं।

Vishal Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 23 July 2022 10:54 AM
share Share
Follow Us on
Flipkart Sale: 10 हजार से कम में 5 बेस्ट स्मार्टफोन, 4 कैमरा और 6000mAh तक बैटरी

फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart big billion days sale) की शुरुआत हो गई है। 5 दिन की यह सेल 23 जुलाई से शुरू होकर 27 जुलाई तक चलने वाली है। इस दौरान आप कई स्मार्टफोन्स को छूट पर खरीद सकते हैं। यहां हम रेडमी से लेकर मोटो तक के कई फोन्स 10 हजार से कम में मिल रहे हैं। हम आपको लिए ऐसे ही 5 जबर्दस्त फोन्स की लिस्ट लाए हैं। 

1. Redmi 9i Sport
इस फोन के 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल को 12% छूट के बाद 8,799 रुपये में बेचा जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 13MP रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो G25 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं।

2. POCO C31
पोको सी 31 स्मार्टफोन को 33 फीसदी छूट पर बेचा जा रहा है। इसका 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल 7,999 रुपये में बिक रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.53 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 
13एमपी + 2एमपी + 2एमपी का रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। 

3. Infinix HOT 12 Play 
इस फोन के 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल को 29% छूट के बाद 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.82 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 13एमपी + डेप्थ लेंस वाला रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, 6000 एमएएच बैटरी और यूनिसोक T610 प्रोसेसर मिलता है। 

4. MOTOROLA g22
मोटोरोला जी22 स्मार्टफोन को 28 फीसदी छूट पर बेचा जा रहा है। इसका 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल 9,999 रुपये में बिक रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.5 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 50MP + 8MP + 2MP + 2MP का रियर कैमरा, 16MP का फ्रंट कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी और Mediatek Helio G37 प्रोसेसर मिलता है। 

5. OPPO A11K
इस फोन के 2 जीबी + 32 जीबी मॉडल को 31% छूट के बाद 7,490 रुपये में बेचा जा रहा है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.22 इंच एचडी+ डिस्प्ले, 13एमपी + 2एमपी का रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट कैमरा, 4230 एमएएच बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी35 ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।