₹25 हजार वाला Redmi स्मार्ट टीवी ₹10 हजार से कम में, लिमिटेड टाइम डील में मौका

Pranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अमेजन पर खास कूपन और बैंक ऑफर्स के साथ 25 हजार रुपये के करीब कीमत वाला Redmi Smart TV अब 10,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस टीवी पर अमेजन की ओर से लिमिटेड टाइम डील दी गई है।

₹25 हजार वाला Redmi स्मार्ट टीवी ₹10 हजार से कम में, लिमिटेड टाइम डील में मौका

टेक कंपनी शाओमी के पास स्मार्ट टीवी सेगमेंट में बड़ा शेयर है और इसके स्मार्ट टीवी दमदार हार्डवेयर के अलावा स्ट्रीमलाइन्ड सॉफ्टवेयर के साथ आते हैं। कम कीमत में धांसू स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Redmi HD Ready Smart LED TV आधे से भी कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। इसपर 1,000 रुपये का कूपन भी मिल रहा है। 

शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर लिमिटेड टाइम डील के चलते रेडमी स्मार्ट टीवी पर बड़ी छूट मिल रही है और इसे 50 पर्सेंट से ज्यादा के फ्लैट डिस्काउंट पर लिस्ट किया गया है। आप 10,000 रुपये से कम कीमत में 32 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी खरीदा जा सकता है। इसपर ग्राहकों को चुनिंदा बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: आधे से भी कम कीमत पर खरीदें Realme स्मार्ट टीवी, मिल रहा जबर्दस्त ऑफर

सबसे कम कीमत पर ऐसे खरीदें रेडमी स्मार्ट टीवी
Redmi HD Ready Smart LED TV (L32M6-RA/L32M7-RA) की भारतीय मार्केट में कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। अमेजन लिमिटेड टाइम डील के चलते इसे 52 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस टीवी पर 1,000 रुपये का कूपन अप्लाई करने का विकल्प भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत 10,999 रुपये हो जाती है। 

साथ ही फेडरल बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान की स्थिति में 1,099 रुपये की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इस डिस्काउंट के साथ स्मार्ट टीवी की कीमत केवल 9,899 रुपये रह जाएगी, जिस इफेक्टिव प्राइस पर यह टीवी बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी साबित होगा। 

यह भी पढ़ें: 43 इंच वाला स्मार्ट टीवी पहली बार 15,000 रुपये से कम में, यहां से खरीदें

ऐसे हैं Redmi HD Ready Smart LED TV के फीचर्स
रेडमी का यह स्मार्ट टीवी 32 इंच LED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें HD Ready (1366x768) रेजॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट और 178 डिद्री वाइड व्यूइंग ऐंगल मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 2 HDMI पोर्ट्स, 2 USB पोर्ट्स और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। टीवी में ब्लूटूथ 5.0 और WiFi कनेक्टिविटी भी मिल जाती है। 

शानदार ऑडियो अनुभव के लिए इसमें 20W के पावरफुल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं और Dolby Audio का सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी में Android TV 11 सॉफ्टवेयर के साथ PatchWall 4 इंटीग्रेशन और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में 75 से ज्यादा लाइव चैनल्स के अलावा पैरेंटल लॉक वाला किड्स मोड भी मिलता है और यह लगभग सभी OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।