Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi set to launch first ever band redmi band in april

Redmi अप्रैल में अपना पहला Redmi Band लॉन्च करेगी 

Redmi अपना पहला वियरेबल डिवाइस शुक्रवार को लॉन्च करेगी। शाओमी के सब ब्रांड ने गुरुवार को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि अभी प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी तो...

Redmi अप्रैल में अपना पहला Redmi Band लॉन्च करेगी 
Rohit लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली Fri, 3 April 2020 05:32 PM
हमें फॉलो करें

Redmi अपना पहला वियरेबल डिवाइस शुक्रवार को लॉन्च करेगी। शाओमी के सब ब्रांड ने गुरुवार को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर इस बात की जानकारी दी है। हालांकि अभी प्रोडक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन इसका नाम रेडमी बैंड होगा। इसी बीच एक और जानकारी मिली थी कि शाओमी अपने नेक्स्ट जेनरेशन बैंड पर काम कर रही है।

रेडमी ने वीबो पर एक फोटो साझा की है, जिसमें एक कलर का बैंड दिखाया गया है और अभी स्क्रीन साइज के बारे में जानकारी नहीं है। कहा जा सकता है कि इस फोन में अमोलेड टच स्क्रीन डिस्पले दी जा सकती है। इसमें ट्रैकिंग फीचर,  water-resistant up to 50 meters, म्यूजिक कंट्रोल और मी बैंड 4 में मौजूद कई फीचर्स देखने को मिलेंगे। 

 वहीं, शाओमी के मी बैंड 5 में 1.2 इंच कलर एमोलेड डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है, जो एनएफसी सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकती है। हालांकि चाइना से बाहर मी बैंड 4 में एनएफसी का फीचर नहीं मिला था। बताते चलें कि शाओमी के मी बैंड को टक्कर देने के लिए रियलमी भी अपना बैंड पेश कर चुकी है। 
 

ऐप पर पढ़ें