Redmi का धमाका: चुपके से कम की इस Tablet की कीमत, मिलेगी 8000mAh बैटरी और हैवी रैम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अगर आप बजट स्मार्टफोन की कीमत में एक अच्छा टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। रेडमी ने सस्ते Android टैबलेट की कीमत को और कम कर दी है। टैबलेट 3000 रुपये सस्ता हो गया है:

Redmi का धमाका: चुपके से कम की इस Tablet की कीमत, मिलेगी 8000mAh बैटरी और हैवी रैम

अगर आप बजट स्मार्टफोन की कीमत में एक अच्छा टैबलेट लेने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर पढ़कर आप खुश हो जाएंगे। क्योंकि रेडमी ने अपने सस्ते Android टैबलेट की कीमत को और कम कर दी है। Xiaomi ने अक्टूबर 2022 में भारत में किफायती Redmi Pad Android टैबलेट को लॉन्च किया था। अब डिवाइस की कीमत में भारत में कटौती हो गई है। रेडमी पैड तीन वेरिएंट में आता है और सभी की कीमत में कटौती हुई है। टैबलेट में 2K एलसीडी स्क्रीन है और यह मीडियाटेक चिपसेट द्वारा संचालित है। 

Redmi Pad की नई कीमत 
चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने रेडमी पैड को तीन वैरिएंट - 3GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB में लॉन्च किया था, जिनकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये, 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है। 

ये भी पढ़ें:- Xiaomi की चेतावनी: बंद कर दें 100-50 रुपये का Screen Guard लगाना, वरना खत्म हो जाएगी फोन की वारंटी

टैबलेट के 3 जीबी संस्करण की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है और अब यह 12,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 4GB वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती हुई है और इसे 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6GB वैरिएंट की कीमत में भी 3,000 रुपये की गिरावट आई है और यह 16,999 रुपये में बिक रहा है। रेडमी पैड ग्रेफाइट ग्रे, मूनलाइट सिल्वर और मिंट ग्रीन रंग विकल्पों में आता है। स्मार्टफोन निर्माता आईसीआईसीआई बैंक पर 1,500 रुपये की तत्काल छूट भी दे रहा है। 


Redmi Pad स्पेसिफिकेशन 
रेडमी पैड में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 10.61-इंच 2K डिस्प्ले है और इसमें बिल्ट-इन SGS आई प्रोटेक्शन है। डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें मीडियाटेक हीलियो G99 चिपसेट है जो 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Redmi Pad में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल फ्रंट कैमरा है। ये एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 पर चलने वाला, रेडमी पैड तीन साल के सुरक्षा अपडेट के साथ आता है। 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 8,000mAh की बैटरी  है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल-बैंड वाईफाई 5, ब्लूटूथ v5.3 और एक टाइप-सी पोर्ट शामिल है, जो इमर्सिव ऑडियो अनुभवों के लिए डॉल्बी एटमॉस के साथ क्वाड-स्पीकर सेटअप के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:- पूरे 84 दिन तक मौज: रोज 7 रुपए खर्च कर ये कंपनी दे रही 3GB डेटा और फ्री कॉल्स का मज़ा

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi का धमाका: चुपके से कम की 8000mAh बैटरी वाले इस Tablet की कीमत