Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़redmi note 5 redmi note 5 pro Second sale in india

Redmi Note 5 और रेडमी नोट 5 Pro आज ब्रिकी के लिए होगा उपलब्ध

शियोमी का Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर आज 12 बजे दूसरी बार ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। 22 फरवरी को flipkart.com और mi.com पर हुई पहली सेल में दोनों फोन महज चंद मिनटों में...

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीWed, 28 Feb 2018 11:35 AM
हमें फॉलो करें

शियोमी का Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर आज 12 बजे दूसरी बार ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगा। 22 फरवरी को flipkart.com और mi.com पर हुई पहली सेल में दोनों फोन महज चंद मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro की तीन लाख यूनिट्स महज तीन मिनट के अंदर ही बिक गईं। शियोमी ने 14 फरवरी को Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था।

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro दो वेरिएंट में उपलब्ध है। Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिकार्ट पर 9,999 रुपये होगी, जबकि 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत फ्लिकार्ट पर 11,999 रुपये होगी। वहीं  Redmi Note 5 Pro 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये होगी, जबकि 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये होगी।

रेडमी नोट 5 का स्पेसिफिकेशन
यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड नूगा पर आधारित MUI 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजोल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-USB दिया गया है। इस फोन का वजन 180 ग्राम है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की है।

Redmi Note 5 Pro का स्पेसिफिकेशन
इसमें ड्यूअल रियर कैमरा है। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी प्लस डिस्प्ले है। इस फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। फोन में 4000 mAH की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-USB है। इस फोन का वजन 181 ग्राम है। 

ऐप पर पढ़ें