Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़redmi note 5 pro xiaomi introduce face unlock feature at the end of march know more details of xiaomi redmi note 5 pro

Redmi Note 5 Pro: शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च, मार्च में आएगा iPhone जैसा ये शानदार फीचर

Xiaomi ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Redmi Note 5 Pro को लॉन्च कर दिया। शाओमी ने बताया है कि कंपनी रेडमी नोट 5 प्रो में मार्च आखिरी तक फेस अनलॉक फीचर को ले आएगी। redmi note 5 pro...

Redmi Note 5 Pro: शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च, मार्च में आएगा iPhone जैसा ये शानदार फीचर
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Wed, 14 Feb 2018 05:01 PM
हमें फॉलो करें

Xiaomi ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में Redmi Note 5 Pro को लॉन्च कर दिया। शाओमी ने बताया है कि कंपनी रेडमी नोट 5 प्रो में मार्च आखिरी तक फेस अनलॉक फीचर को ले आएगी। redmi note 5 pro स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर को एयर अपडेट के जरिए से लाया जाएगा।

बता दें कि फेस अनलॉक फीचर एक ऐसी तकनीक है, जिसमें बस स्क्रीन को देखने से आपका फोन अनलॉक हो जाता है। Apple iPhone X के बाद अब कई अन्य एंड्रॉयड फोन इस तरह के फीचर वाले स्मार्टफोन लेकर आ चुके हैं। इसके अलावा इस तकनीक का प्रयोग कई पेमेंट करने में भी किया जाता है। 

वहीं, OnePlus ने भी अपने OnePlus 5T स्मार्टफोन के लिए फेस अनलॉक फीचर लेकर आ चुकी है। वहीं, इसके बाद OnePlus 5 और One 3T में भी इस फीचर को लाया गया। OnePlus के अलावा हवाई के हॉनर और वीवो, ओप्पो जैसे स्मार्टफोन में फेस अनलॉक का फीचर आ रहा है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो में कंपनी ने 5.99 इंच की फुल एचडी + स्क्रीन दी है। Xiaomi ने इसे तीन वैरिएंट में पेश किया है। रेडमी नोट 5 प्रो का पहला वैरिएंट तीन जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज के साथ और तीसरा वैरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Xiaomi ने तीनों वैरिएंट के रेडमी नोट 5 प्रो में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोससर दिया है।

फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए Xiaomi ने Redmi Note 5 pro में डुअल कैमरा दिया है। यह 12 और 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके अलावा फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा।

ऐप पर पढ़ें