Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़redmi note 5 next sale and redmi note 5 pro next sale in india is on 28 february on mi com and flipkart com

Redmi Note 5 next sale: जानिए कब है रेडमी नोट 5 की अगली सेल

Xiaomi के redmi note 5 और redmi note 5 pro 22 फरवरी को flipkart.com और mi.com पर हुई पहली सेल पर महज चंद मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक...

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Sat, 24 Feb 2018 02:43 PM
हमें फॉलो करें

Redmi Note 5 next sale: जानिए कब है रेडमी नोट 5 की अगली सेल

1 / 3

Xiaomi के redmi note 5 और redmi note 5 pro 22 फरवरी को flipkart.com और mi.com पर हुई पहली सेल पर महज चंद मिनटों में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। redmi note 5, redmi note 5 pro की तीन लाख यूनिट्स महज तीन मिनट के अंदर ही बिक गईं।

वहीं, mi tv 4 भी महज 10 सेकेंड के अंदर बिक गईं। बता दें कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो रेडमी नोट 4 की सीरीज का अगला फोन है। शाओमी ने दोनों फोन और एमआई टीवी 4 को 14फरवरी को भारत में पेश किया था। अगली स्लाइड में जानिए, कब है रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल: 

ये भी पढ़ें: Motorola, Lenovo के स्मार्टफोन पर 2 हजार का कैशबैक

ये भी पढ़ें: Whatsapp यूजर्स हो जाएं सावधान, पर्सनल जानकारी होती हैं शेयर!

रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल

2 / 3

रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल भारत में 28 फरवरी (बुधवार) को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। शाओमी रेडमी नोट 5, नोट 5 प्रो की भारत में यह दूसरी सेल होगी। वहीं, एमआई टीवी 4 की अगली सेल की बात करें तो यह 27 फरवरी को होगी।

रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो की भारत में कीमत

3 / 3

शाओमी रेडमी नोट 5 की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत रेडमी नोट 5 के 3 जीबी वेरिएंट फोन की होगी। इसके अलावा इसमें यूजर्स को 32 जीबी की इंटरनल मेमोरी मिलेगी। रेडमी नोट 5 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। रेडमी नोट 5 का यह फोन काले, गोल्ड, लेक ब्लू, रोज गोल्ड में आता है। वहीं, अब रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह 4जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी के साथ आता है। इसके अलावा रेडमी नोट 5 प्रो एक और 6 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया है। वेरिएंट की कीमत  16,999 रुपये रखी गई है।

ऐप पर पढ़ें