सस्ता हुआ 8GB रैम और 5000mAh बैटरी वाला ये फोन: कीमत में हुई भारी कटौती
अगर आप कम बजट में स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Redmi Note 10S पर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। कंपनी ने इसकी कीमत में भारी कटौती की है। देखें नई प्राइस लिस्ट.

अगर आप कम बजट में स्टाइलिश लुक और दमदार फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो रेडमी नोट 10एस पर आपकी तलाश खत्म हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने Redmi Note 10S स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है, जिसके बाद यह पहले से अब और सस्ता हो गया है। स्मार्टफोन की खाखियत की बात करें तो, इसमें 8GB रैम, 64MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 33W फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी है। स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल दिसंबर में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। चलिए देखते हैं कटौती के बाद इसकी कीमत कितनी हो गई है..
कटौती के बाद Redmi Note 10S की नई कीमत
- स्मार्टफोन को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद, 6GB+64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत आपको 14,999 रुपये होगी जबकि हाई-एंड 8GB+128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। Redmi Note 10S कॉस्मिक पर्पल, डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
- यह नई कीमत अब अमेजन और एमआई डॉट इन पर दिखाई दे रही है। इसके अलावा, खरीदारों को हैंडसेट की खरीद पर 500 रुपये का अमेजन कूपन भी मिलेगा। एमआई डॉट कॉम पर आप HDFC और ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 1,750 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।
Redmi Note 10S के खास फीचर्स
- रेडमी नोट 10S के नए मॉडल में 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज शामिल है। फोन 2400×1080 पिक्सल के स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के सपोर्ट के साथ 6.43-इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ पैक किया गया है।
- यह मीडियाटेक हीलियो G95 चिपसेट से लैस है और आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 11 ओएस पर बेस्ड MIUI 12.5 पर चलता है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है।
- अन्य फीचर्स में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एआई फेस अनलॉक, डुअल स्पीकर, एक क्वाड रियर कैमरा सिस्टम और एक 13-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर शामिल हैं। रियर पैनल पर, फोन में 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ एक 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


