Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Redmi Note 10 and Note 10 Pro go on open sale in india buy this with best discount and best deals

Redmi Note 10 और Note 10 Pro की आज है सेल, जानिए डिस्काउंट और ऑफर्स से जुड़ी डिटेल्स

Redmi Note 10 सीरीज के दो शानदार स्मार्टफोन को आपके पास है खरीदने का मौका। दरअसल कंपनी आज दोपहर 12 बजे Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। बता दें कि नोट 10 को कंपनी...

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली Wed, 7 April 2021 11:28 AM
हमें फॉलो करें

Redmi Note 10 सीरीज के दो शानदार स्मार्टफोन को आपके पास है खरीदने का मौका। दरअसल कंपनी आज दोपहर 12 बजे Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को सेल के लिए उपलब्ध करा रही है। बता दें कि नोट 10 को कंपनी ने बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। लेकिन इसके बावजूद ये फोन कई खास स्पेसिफिकेशन से लैस है। वहीं Note 10 Pro के फीचर्स भी काफी आकर्षक हैं। 

 

Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro पर मिलेगा इतना डिस्काउंट 
Redmi Note 10 Pro को अगर आप Amazon से ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड्स और EMI ट्रांजैक्शन्स से खरीदते हैं तो आपको इस पर 1,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल जाएगा। वहीं Redmi Note 10 फोन को Yes बैंक के क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शन्स पर खरीदने पर आपको 1250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

 

Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro की कीमत
Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। Redmi Note 10 Pro के 6GB + 64GB मॉडल को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। फोन के टॉप मॉडल में 8GB + 128GB स्टोरेज दी गई है और इसकी कीमत 18,999 रुपये है। 

 

Redmi Note 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स 
ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 732G प्रोसेसर पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच सुपर एमोलेड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। Redmi Note 10 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 64MP है, जबकि 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5MP सुपर मैक्रो लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का लेंस दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है।

 

Redmi Note 10 की स्पेसिफिकेशन
Redmi Note 10 में एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 मिलेगा। फोन में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी ब्राइटनेस 1100 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर है। Redmi Note 10 में 5000mAh की बैटरी है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX582 सेंसर है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

ऐप पर पढ़ें