Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़realmi 9i 5G gets android 13 update you can apply for beta program - Tech news hindi

Realme के पुराने फोन को मिल रहा Android 13 अपडेट, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

टेक कंपनी Realme की ओर से Realme 9i 5G के लिए Android 13 अपडेट रिलीज किया जा रहा है। यह अपडेट अभी चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा है, जो Open Beta Program का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसपर फीडबैक देंगे।

Realme के पुराने फोन को मिल रहा Android 13 अपडेट, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
Pranesh Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 23 Nov 2022 04:33 PM
हमें फॉलो करें

टेक कंपनी Realme के सस्ते 5G डिवाइस के लिए कंपनी Android 13 Beta अपडेट रोलआउट कर रही है। यह अपडेट सभी यूजर्स को नहीं मिल रहा है और इसके लिए सेटिंग्स में जाकर अप्लाई करना होगा। आप भी बीटा अपडेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

रियलमी की ओर से अब Realme 9i को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट दिया जा रहा है। Android 13 Open Beta प्रोग्राम का हिस्सा बनने वाले यूजर्स के लिए बाकियों से पहले अपडेट रिलीज किया जा रहा है, जिससे इस अपडेट को वाइड रोलआउट से पहले टेस्ट किया जाए और बग्स फिक्स किए जा सकें।

मैन्युअल अपडेट डाउनलोड करने का विकल्प
टेक कंपनी ने अपने कम्युनिटी पेज पर बताया है कि अब Realme 9i 5G एंड्रॉयड 13 Open Beta प्रोग्राम का हिस्सा बना है। अगर आपके पास रियलमी का यह फोन है तो आप आसान स्टेप्स फॉलो कर अपडेट मैन्युअल ढंग से डाउनलोड कर सकते हैं। इस अपडेट का फर्मवेयर वर्जन RMX3612_11.C.03 है।

आपको फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स
1.
सबसे पहले अपने Realme 9i 5G फोन में सेटिंग्स ओपेन करें।
2. इसके बाद सबसे नीचे स्क्रॉल करने के बाद Software Update पर टैप करें। 
3. अपडेट्स पेज पर दाईं ओर सबसे ऊपर दिख रहे सेटिंग्स आइकन पर टैप करें। 
4. अब आपको Trial version का चुनाव करना होगा।
5. Open Beta पर टैप करने के बाद आपको Apply Now पर क्लिक करना होगा और फॉर्म भरना होगा।

ऐप्लिकेशन का रिव्यू करने के बाद कंपनी की ओर से आपके फोन के लिए भी एंड्रॉयड 13 आधारित सॉफ्टवेयर का अपडेट रिलीज कर दिया जाएगा। 

ऐप पर पढ़ें