आधी कीमत पर बड़ी स्क्रीन वाला Realme स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका, मिल रहा है फ्लैट डिस्काउंट
चाइनीज टेक कंपनी Realme का बड़ी स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका यूजर्स को मिल रहा है। इसे फ्लिपकार्ट से फ्लैट 50 पर्सेंट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

नया स्मार्ट टीवी खरीदना है लेकिन किसी धांसू डिस्काउंट डील का इंतजार कर रहे थे तो फ्लिपकार्ट पर आपका इंतजार खत्म हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर बड़े स्क्रीन साइज वाला रियलमी स्मार्ट टीवी आधी कीमत पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है।
रियलमी सबसे भरोमंद टेक कंपनियों में शामिल है और स्मार्टफोन सेगमेंट के अलावा स्मार्ट टीवी कैटेगरी में भी इसका बड़ा मार्केट है। बेहद कम कीमत पर Realme NEO Smart TV खरीदा जा सकता है और इसके लिए किसी खास बैंक कार्ड या पुराना टीवी एक्सचेंज करने की जरूरत भी नहीं है।
यह भी पढ़ें: 43 इंच वाला बड़ा स्मार्ट टीवी पहली बार 15,000 रुपये से कम में, यहां से खरीदें
बंपर छूट पर ऐसे खरीदें रियलमी स्मार्ट टीवी
Realme Neo HD Ready Smart TV की भारतीय मार्केट में कीमत 21,999 रुपये रखी गई है और शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इसे 50 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद इसे केवल 10,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अमेरिकन एक्सप्रेस, HDFC बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा कार्ड्स से EMI लेनदेन पर 10 पर्सेंट का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।
वहीं, अगर आप पुराना टीवी एक्सचेंज करते हुए इसे खरीदना चाहें तो 9,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट अलग से मिल सकती है। यानी कि अन्य ऑफर्स के साथ आधे से भी कम कीमत में Realme स्मार्ट टीवी आपका हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: गजब! 10 हजार रुपये में 37,000 रुपये वाला बड़ा स्मार्ट टीवी, कोई शर्त नहीं.. सीधा डिस्काउंट
ऐसे हैं Realme Neo स्मार्ट टीवी के फीचर्स
रियलमी के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले 1366x768 पिक्सल्स वाले HD रेडी रेजॉल्यूशन में दिया गया है। यह टीवी Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें ढेरों OTT प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट भी मिल जाता है। टीवी का बेजल-लेस LED डिस्प्ले TUV के ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर ज्यादा जोर ना पड़े।
अच्छी ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए इस टीवी में 2 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो 20W का ऑडियो आउटपुट देते हैं। साथ ही Dolby Audio सराउंड साउंड का सपोर्ट भी मिलता है। 512MB रैम के अलावा इसमें 4GB स्टोरेज दिया गया है और स्क्रीन मिररिंग का विकल्प भी मिल जाता है। दो HDMI और एक USB पोर्ट के अलावा इस टीवी में बिल्ट-इन WiFI कनेक्टिविटी मिलती है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


